फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   zoo

डियर सफारी अब बनेगा टाइगर सफारी: सुखबीर बादल

Wed, 18 Dec 2013 10:15 PM IST
अमर उजाला, बठिंडा
अमर उजाला, बठिंडा Updated Wed, 18 Dec 2013 10:15 PM IST
विज्ञापन
zoo
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने मिनी जू कम डियर सफारी बीड़ तलाब को सैर सपाटा और सूचना के केंद्र के तौर पर स्थापित करने की घोषणा की।
विज्ञापन


अगले पड़ाव में जू कम डियर सफारी को टाइगर सफारी मेें तबदील कर दिया जाएगा। यह घोषणा बुधवार को सुखबीर बादल और एमपी बठिंडा हरसिमरत कौर बादल ने मिनी जू कम डियर सफारी का उद्घाटन के बाद की। उन्होंने बताया कि डियर सफारी पार्क में हर किस्म के हिरन, जिराफ, जैबरा समेत अन्य किस्म के जानवर लाए जाएंगे।
जू को जानवरों संबंधी जानकारी में बढ़ोतरी कर अहम एजूकेशन सेंटर बनाया जाएगा। बादल ने कहा कि डियर सफारी बीड़ तलाब मे जंगली जानवरों के लिए प्राकृतिक जीवन व्यतीत करने के लिए माहौल तैयार किया जा रहा है, ताकि यहां आने वाले लोग इन जानवरों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सके।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके विकास के लिए पंजाब सरकार की ओर से दस करोड़ रुपये खर्च किए गए है। लोगों को जानकारी देनेे के लिए इंटर प्रेटेशन सेंटर, इंस्पैक्शन बंगला और जानवरों के इलाज के लिए वेटनरी अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। इस सफारी में तीस हजार स्केयर मीटर में लान और बाग, पचास हजार स्के यर मीटर क्षेत्र में पिंजरे,  दो हजार स्केयर क्षेत्र में ऑफिस, 22 हजार स्केयर मीटर क्षेत्र में सड़कों और रास्तों का निर्माण किया गया है। यह तीस एकड़ क्षेत्र और 115 एकड़ क्षेत्र में डियर सफारी का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्य संसदीय सचिव सरूप चंद सिंगला, एमएलए दर्शन सिंह कोटफत्ता,डीसी बठिंडा कमल किशोर यादव और एसएसपी बठिंडा गुरप्रीत सिंह भुल्लर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed