{"_id":"64babf3995a5bc1d090d1669","slug":"rajan-maluja-of-muktsar-honored-with-bharat-gaurav-ratna-from-former-president-muktsar-news-c-81-1-spkl1024-85-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: मुक्तसर के राजन मलूजा पूर्व राष्ट्रपति से भारत गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: मुक्तसर के राजन मलूजा पूर्व राष्ट्रपति से भारत गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित
Fri, 21 Jul 2023 10:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Fri, 21 Jul 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
मलूजा ने चित्रकारी के दम पर बनाई देश भर में पहचान
पूर्व राष्ट्रपति भी हुए मलूजा की चित्रकारी के कायल, अपनी बनाई तस्वीर देख हुए गदगद
संवाद न्यूज एजेंसी
मुक्तसर। मुक्तसर के निवासी और हाल-आबाद अपनी चित्रकारी के दम पर दिल्ली में कॅरिअर बना चुके मशहूर चित्रकार राजन मलूजा को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारत गौरव रत्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया। यह पुरस्कार राजन मलूजा को विश्व मानवाधिकार आयोग की तरफ से रामनाथ कोविंद ने दिया।
चित्रकार राजन मलूजा ने बताया कि उसे यह पुरस्कार हाल ही में 12 जनपद नई दिल्ली स्थित पूर्व राष्ट्रपति के आवास में पूर्व राष्ट्रपति द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित कर दिया गया। इस मुलाकात के दौरान मलूजा ने रामनाथ कोविंद को अपने द्वारा तैयार की गई उनकी पेंटिंग भेंट की तो पूर्व राष्ट्रपति भी मलूजा की चित्रकारी के कायल हो गए और अपनी पेंटिंग देख गदगद हो उठे। राजन मलूजा की इस उपलब्धि पर उनके मुक्तसर रह रहे रिश्तेदारों में भी खुशी की लहर देखी जा रही है।
मुक्तसर के कोटकपूरा रोड स्थित ग्रीन एवेन्यू गली नंबर तीन के रहने वाले राजन मलूजा के पारिवारिक सदस्य इस उपलब्धि से गौरवांन्गित महसूस कर रहे हैं। मलूजा ने जहां अपनी कला से खुद का कारोबार बढ़ाया वहीं, अपने साथियों व अन्य को यह कला सिखाकर उन्हें भी रोजगार मुहैया कराने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
बचपन से ही था चित्रकारी का शौक
राजन मलूजा बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही चित्रकारी करने का शौक था। पांचवीं कक्षा से ही कला के क्षेत्र की ओर रुझान हो गया और दीवारों पर अलग-अलग कलाकृतियां बनाने लगे। वे ठाकुर जी के भक्त हैं, इसलिए बचपन में ही कभी भगवान कृष्ण तो कभी गणपति जी की तस्वीरें बनाने लगे। इसी लगन के चलते वह हर वर्ष स्कूल में ड्राइंग प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आते थे। चित्रकला के प्रति रुझान को देखते हुए माता-पिता और बहनों ने बीएफए बैचलर ऑफ फाइन आर्ट के लिए प्रेरित किया। राजन ने बताया कि बारहवीं के बाद चार वर्ष का यह कोर्स किया और प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इस दौरान उन्होंने कई बच्चों व लोगों को भी ड्राइंग व पेंटिंग के टिप्स दिए। जब उनके सिखाए कई लोग इस कला में निपुण हो गए तो उन्होंने राजन मलूजा आर्ट्स ग्रुप बना लिया और वह खुद और उनके सिखाए साथी विभिन्न तरह की कलाकृतियां बनाने लगे। इस तरह उनकी कोशिशों की बदौलत अन्य लोगों को भी इस फील्ड में उनके ग्रुप में रोजगार मिला।
कई दिग्गजों की बना चुके हैं पेंटिंग्स
राजन मलूजा कहते हैं कि आज उनकी बनाई कलाकृतियां कई फिल्म स्टारों, क्रिकेटरों, उद्योगपतियों व अन्य सेलिब्रिटिज के घरों तक पहुंच गई हैं। वह अभिनेता व नेता मनोज तिवारी, क्रिकेटर शिखर धवन, जिंदल कंपनी की मालकिन सावित्री जिंदल समेत अनेकों हस्तियों की मांग पर पोट्रेट पेंटिंग्स बनाकर उन्हें दे चुके हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, अभिनेता अमिताभ बच्चन, मुख्यमंत्री नितिश कुमार, महात्मा गांधी, वैज्ञानिक स्वामीनाथन समेत अनेकों दिग्गजों की पेंटिंग्स बनाई हुई हैं।