फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Paid tribute to former minister Chunni Lal Bhagat

Jalandhar News: पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत को श्रद्धांजलि अर्पित की

Sun, 20 Sep 2026 05:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 20 Sep 2026 05:51 PM IST
विज्ञापन
Paid tribute to former minister Chunni Lal Bhagat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत की याद में रविवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इसमें राजनीतिक नेताओं, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सभी ने नम आंखों से भगत को श्रद्धांजलि दी।

सभी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान, आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और हरपाल चीमा सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। नेताओं ने चुन्नी लाल भगत को पंजाब की राजनीति का कद्दावर व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि भगत ने मेहनत और ईमानदारी से अपनी पहचान बनाई। वक्ताओं ने उनके सार्वजनिक जीवन, सादगी और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को याद किया। भगत विभाजन के बाद जालंधर आए और सक्रिय राजनीति में शामिल हुए। उन्होंने पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और कैबिनेट मंत्री के रूप में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली। वह जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रहे। चुन्नी लाल भगत के बेटे और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत परिवार की सार्वजनिक सेवा की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद नेताओं ने मोहिंदर भगत और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और आप नेतृत्व दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ है। इस अवसर पर अन्य कई नेता और संत समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed