फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, jalandhar, weather, cold

सर्दी बरपाने लगी कहर, दो लोगों की मौत

Thu, 19 Dec 2013 04:57 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 19 Dec 2013 04:57 PM IST
विज्ञापन
punjab, jalandhar, weather, cold
कोहरा अपना रंग दिखाने लगा है। सर्दी के कहर के कारण जालंधर में दो लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस को एक लाश बस अड्डे तो दूसरी मदन फ्लोर मिल चौक के पास मिली। दोनों व्यक्तियों की पहचान नहीं हो सकी है। कोहरे के कारण वीरवार को भी ट्रेनों की रफ्तार थमी रही। रेलवे के रिकार्ड के मुताबिक कोहरे का असर इतना दिखाई दे रहा है कि दिल्ली से चलने वाली शान-ए-पंजाब करीब सात घंटे लेट है।

ऐसे ही कटिहार एक्सप्रेस पांच घंटे लेट है। रेलवे कर्मियों की मानें तो देरी से चलने वाली कई गाड़ियां रद्द भी की जा सकती हैं। सर्दी का कहर इस कदर हावी था कि पूरा दिन लोगों को सूरज के दर्शन नहीं हो सके।
विज्ञापन


उधर, रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक वीरवार को भी ट्रैक पर ट्रेनों की गिनती कम ही रही। अधिकतर ट्रेनें लेट थीं। जानकारी के मुताबिक कटिहार एक्सप्रेस पांच घंटे लेट, शान-ए-पंजाब 6.40 घंटे लेट, दादर एक्सप्रेस 30 मिनट लेट, पश्चिम एक्सप्रेस 10 मिनट लेट, जम्मू से अहमदाबाद 3.45 मिनट लेट, अमित अजमेर एक्सप्रेस 15 मिनट लेट, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, शताब्दी और चंडीगढ़ एक्सप्रेस राइट टाइम पर चली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed