फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, jalandhar, tax, protest

प्रॉपर्टी टैक्स के विरोध में जालंधर के तीन बाजार बंद

Sat, 14 Dec 2013 11:18 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 14 Dec 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
punjab, jalandhar, tax, protest
कामर्शियल प्रॉपर्टी टैक्स के विरोध व अधिक दरों के विरोध में शनिवार को शहर के तीन प्रतिष्ठ बाजार बांसां वाला, ईमामनासिर तथा गुड़ मंडी में सभी दुकानें तीन घंटे बंद रहीं।
विज्ञापन


सभी दुकानदारों ने एक स्वर में राज्य सरकार से टैक्स माफ करने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि सरकार का खजाना खाली है और उनकी ऐश जारी है। इसी का खर्च पूरा करने के लिए लोगों पर रोजाना नए टैक्स लगाए जा रहे हैं। शनिवार को समूह दुकानदारों ने गुड़मंडी में सरकार के खिलाफ धरना दिया व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


गुड़मंडी शॉपकीपर एसोसिएशन के प्रधान प्रीतम सिंह अरोड़ा, करियाना डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश गुप्ता, वॉन एंड रोप डीलर एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप सिंह नरूला, बाजार नौहरियां पाइप एंड पाइप फीटिंग एसोसिएशन के प्रधान देवराज गुप्ता के आह्वान पर तीनों बाजार तीन घंटे के लिए पूरी तरह से बंद रहे। बंद के समर्थन में इंडस्ट्रियल एंड ट्रेडर्स एक्शन कमेटी के सदस्य राज कुमार शर्मा, रविंदर धीर, गुरशरन सिंह, सुखविंदर सिंह बग्गा, विपिन परिंजा, गुरमीत सिंह बिट्टू, मनदीप सिंह गुजराल भी हाजिर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़मंडी शॉपकीपर एसोसिएशन के प्रधान प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार की इस धक्केशाही का जवाब अंतिम पड़ाव तक दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो वे सड़कों पर उतरेंगे। वैट रिफंड, एडवांस टैक्स, ई ट्रिप व अन्य मुद्दों पर 21 दिसंबर को नरेंद्र मोदी की रैली का विरोध करने के लिए लगातार बैठकें कर रणनीति बनाई जा रही है। इस मौके पर किशन लाल अरोड़ा, इंद्रदेव कपूर, जोगिंदर, थेम धमीजा, राजिंदर सेतिया, सुचिन गुप्ता, दर्शन लाल, बलजीत सिंह, प्रेम उप्पल, संदीप गांधी, प्रवीन आनंद, नंद किशोर, सुरेंद्र कुमार, मधु गुप्ता, कैलाश सोनी तथा अन्य दुकानदार हाजिर थे।


आज बंद रहेंगी शास्त्री मार्केट चौक की दुकानें
प्रॉपर्टी टैक्स की दरों के विरोध में सोमवार को शास्त्री मार्केट चौक की दुकानें बंद रहेंगी। ये दुकानें सुबह 9 से 12 तक बंद रहेंगी। इसके बाद रूटीन की तरह दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed