फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, jalandhar, police

सात दिन में बदली एसआई की सूची

Tue, 17 Dec 2013 10:54 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 17 Dec 2013 10:54 PM IST
विज्ञापन
punjab, jalandhar, police
सरकार बेशक लाख दावे करे कि पंजाब में भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जा रही है और भरती के लिए सब कुछ ऑनलाइन है, लेकिन ऑनलाइन प्रक्रिया में भी अब घालमेल सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन


इसका ताजा उदाहरण सब इंस्पेक्टरों की चयनित सूची है। इसको सात दिन में बदलकर दूसरी बार पंजाब पुलिस ने अपनी वेबसाइट पर डाल दिया। नई सूची जो पुरानी को डिलीट कर डाली गई है, उसमें तीन नाम नए शामिल किए गए हैं और उनके स्थान पर तीन की छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस में एक्स-सर्विसमैन की जनरल, बीसी व एससी उम्मीदवारों की सब इंस्पेक्टर के पद पर सीधी भरती करनी थी। इसमें नौ एक्स-सर्विसमैन जनरल कोटे से, दो बीसी व चार एससी कोटे से लिए जाने थे। 29 नवंबर 2013 को पंजाब पुलिस की वेबसाइट पर चयनित सब इंस्पेक्टरों की सूची अपलोड कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कश्मीर सिंह, मंजीत सिंह, जसवीर सिंह चाहल, जतिंदर सिंह, गुरदीप सिंह ढिल्लों, कमलजीत सिंह, भारत भूषण, सुखविंदर सिंह, राजेश कुमार को जनरल कोटे से सब इंस्पेक्टर चयनित कर लिया गया। वहीं, मनजिंदर सिंह, बलजिंदर सिंह को बीसी कोटे से व सूरत सिंह, बलविंदर सिंह, बलदेव सिंह व सुखजिंदर सिंह को एससी कोटे से सब इंस्पेक्टर बनाने की सूची अपलोड कर दी गई।

अचानक 6 दिसंबर 2013 को नई सूची डाल दी गई, जबकि पुरानी को डिलिट कर दिया गया। नई सूची में कश्मीर सिंह, मंजीत सिंह, कुलवंत सिंह, जसवीर सिंह चाहल, जगदेव सिंह, जतिंदरपाल सिंह, गुरदीप सिंह ढिल्लों , कमलजीत सिंह, परमबीर सिंह का नाम शामिल था। इस सूची में राजेश कुमार, भारत भूषण, सुखविंदर सिंह के नाम गायब थे, उनके नामों के स्थान पर कुलवंत सिंह, परमबीर सिंह, जगदेव सिंह को डाल दिया गया।

अब अधिकारी इसी सूची को फाइनल मानकर चयनित उम्मीदवारों से सारी कागजी कार्रवाई व मेडिकल करवा रहे हैं। पुरानी सूची में बीसी व एससी कोटे के चयनित उम्मीदवारों से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। यह बदलाव केवल जनरल कोटे से किया गया है।

मैंने तो दोनों सूचियां डाउनलोड कर ली थी : भारत भूषण
सब इंस्पेक्टर चयनित होने वाले भारत भूषण का कहना था कि उन्होंने जब 29 नवंबर को साइट देखी तो अपना नाम लिस्ट में देखकर खुशी महसूस हुई। तत्काल सूची डाउनलोड कर ली, लेकिन अचानक 6 दिसंबर को जब साइट खोली तो पुरानी सूची गायब थी। उसके स्थान पर नई सूची डाल दी गई थी, जिसमें तीन नाम गायब थे।


इसमें उनका नाम भी था। भारत भूषण का कहना है उनको तो पता ही नहीं चला कि घालमेल कहां और कैसे हो गया है? इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों को भेजी गई है लेकिन किसी का कोई जवाब ही नहीं आया। भारत भूषण ने इस घालमेल की उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed