फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Prime minister, protest, petrol rates, protest against PM, congress protest, ferozepur, jalandhar

पेट्रो पदार्थों की मूल्यवृद्धि को लेकर पीएम का पुतला फूंका

Fri, 03 Jun 2016 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट) Updated Fri, 03 Jun 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
Prime minister, protest, petrol rates, protest against PM, congress protest, ferozepur, jalandhar
प्रदर्शन - फोटो : Demo Pic
पेट्रोल व डीजल की मूल्यवृद्धि को लेकर कांग्रेसी वर्करों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बलकरण सिंह नंगल की अगुवाई में मुख्य चौक में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला भी फूंका। 
विज्ञापन


रोष प्रदर्शन में पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रांतीय महासचिव व लोकसभा क्षेत्र प्रभारी गुरकीमत सिंह सिद्धू व सीनियर नेता गुरबीर सिंह संधू भी विशेष रूप से शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई को रोकने में विफल साबित हुई है। महंगाई ने आम आदमी को चारों ओर से घेर रखा है। इतना ही नहीं बल्कि पहले से आर्थिक मंदहाली का सामना कर रहे किसानों पर डीजल के मूल्यों में वृद्धि करके नया बोझ डाल दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंदहाली के कारण किसान पहले ही आत्महत्याओं का रास्ता अपना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार संवेदनहीन हो चुकी है और निजी कंपनियों के लाभ के लिए आम आदमी पर हर रोज नए बोझ डाल रही है। इस अवसर पर अमरजीत सिंह सुक्खा खारा, रमनदीप सिंह कोहारवाला, राजन चोपड़ा, ओम गोयल, हरसिमरन ग्रोवर, राहुल नारंग, सुखदीप विरदी, बलजीत सिंह काला मौजूद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed