फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Posted in IG Zonal Office sergeant killed

आईजी जोनल ऑफिस में तैनात हवलदार की मौत

Mon, 16 Dec 2013 04:17 PM IST
अमर उजाला जालंध्ार
अमर उजाला जालंध्ार Updated Mon, 16 Dec 2013 04:17 PM IST
विज्ञापन
Posted in IG Zonal Office sergeant killed
जालंधर। आईजी जोनल के कार्यालय की सुरक्षा में तैनात हवलदार ने शनिवार को खुद को गोली मार ली थी, उसकी रविवार को मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने रामा मंडी चौक से होशियारपुर रोड पर जाम लगा दफ्तर के ही तीन कर्मचारियों पर हवलदार को परेशान करने का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने तीन कर्मचारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शनिवार को आईजी जोनल के दफ्तर में हलवदार जगतार सिंह ने खुद को गोली मार ली थी। उसे गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल भेजा गया जहां से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रविवार को हवलदार की मौत होे गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने जालंधर होशियारपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान हवलदार के बेटे गोबिंद सिंह ने दफ्तर के तीन कर्मचारियों पर पिता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


 उसने बताया कि विभाग के ही तीन कर्मचारियों ने उसके पिता को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। इसी के आधार पर पुलिस ने धारा 306 के तहत तीन पुलिस कर्मचारियों अश्विनी, बलविंदर और प्रदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। एडीसीपी नरेश डोगरा का कहना है कि तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed