{"_id":"67169042a9d7f882e50806f3","slug":"police-caught-4-people-with-6-pistols-12-rounds-of-cartridges-moga-news-c-371-1-mog1001-100691-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: पुलिस ने 6 पिस्तौल, 12 राउंड कारतूस के साथ 4 लोगों को किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: पुलिस ने 6 पिस्तौल, 12 राउंड कारतूस के साथ 4 लोगों को किया काबू
Mon, 21 Oct 2024 11:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। मोगा सीआईए स्टाफ ने गुप्ता सूचना के आधार पर मोगा के दो अलग-अलग जगह से 4 लोगों को 6 पिस्तौल, 12 राउंड कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी में से एक पटियाल गैंग से संबंधित हैं और अन्य तीन आरोपी लॉरेंस गैंग से संबंध रखते हैं।
मोगा जिला में ये 3/4 लोगों से रंगदारी भी मांग चुके हैं। ये लोग बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार थे, जोकि पुलिस ने नाकाम कर दी। इस मामले में मोगा एसएसपी अजय गांधी ने बताया कि मोगा सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिलने पर दो अलग-अलग जगह से 6 पिस्तौल, 12 राउंड कारतूस के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चारों मोगा जिले से हैं, जिसमें से 3 लाॅरेंस गैंग से और एक लक्की पटियाल गैंग से संबंध रखते हैं।
दोनों ग्रुप मोगा जिला में काफी लोगों से रंगदारी मांग चुके हैं। जांच में अभी तक 3/4 लोगों का पता लगा है। पकड़े गए आरोपी अर्शदीप सिंह जोकि मोगा के जे सिंह वाला के रहने वाले हैं, लक्की पटियाल गैंग से संबंध रखते हैं और इन पर 6 अलग-अलग धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं। दूसरे और पकड़े गए आरोपी गुरप्रीत सिंह वासी झंडेआना, गोबिंद सिंह वासी फतेहगढ़ कोरोटाना, रामजोत सिंह वासी बीड राउके मोगा, तीनों आरोपियों पर 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। चारों को मोगा अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा ताकि इनके और साथियों का पता लग सके।