फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   justice, police station, BJP, mla,

इंसाफ के लिए थाने में जमीन पर लेटे भाजपा पार्षद

Fri, 20 Jun 2014 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 20 Jun 2014 09:59 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को डिवीजन नंबर चार में भाजपा के पार्षद जोगिंदर सिंह टोनी इंसाफ न मिलने से रोेष में थाने में ही जमीन पर लेट गए। उनके समर्थकों को जैसे ही सूचना मिली तो वह डिवीजन नंबर चार में जमा हुए और थाने के मुख्य द्वार पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान किसी को न तो अंदर जाने दिया गया और न ही बाहर आने दिया गया। थाने में पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।
विज्ञापन



भाजपा पार्षद का कहना था कि वीरवार रात को वह एक केस में पार्टी के साथ आए थे, जिस दौरान दूसरे गुट के एडवोकेट बजाज, उनके बेटे और विशाल स्याल ने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। न केवल उनकी दाढ़ी नोची गई बल्कि पगड़ी भी उतार दी गई। प्रदर्शन के बाद एडवोकेट आरके बजाज, उनके बेटे विशाल बजाज और विशाल स्याल पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और जातिसूचक अपशब्द कहने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



इस मौके पर भावाधस के प्रदेश प्रधान विपिन सभ्रवाल भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि वीरवार रात को वह भी थाना चार में आए थे, उन्होंने टोनी का बचाव किया तो दूसरे गुट के लोगों ने उनको भी जाति के प्रति अपशब्द कहे। थाने में ही एक आरोपी को पकड़कर एएसआई को सौंप दिया था। शुक्रवार सुबह टोनी अपनी शिकायत के मामले में कार्रवाई जानने के लिए थाने पहुंचे तो पता चला कि आरोपी को वहां से छोड़ा जा चुका है। इसके बाद टोनी जमीन पर ही लेट गए और नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाने का इलाका टोनी के पार्षद एरिया में आता है, इसलिए मानवाधिकार संगठन के शशि शर्मा, भावाधस के प्रदेश प्रधान विपिन सभ्रवाल, सिख तालमेल कमेटी के तजिंदर परदेसी, हरप्रीत नीटू और हरपाल सिंह चड्ढा शंटू भी अपने समर्थकों के साथ आ गए। करीब डेढ़ घंटे तक थाने में ही नारेबाजी होती रही लेकिन वहां पर मुंशी के अलावा कोई नहीं था। बाद में एसीपी देवदत्त शर्मा और एडीसीपी डोगरा पहुंचे। डोगरा ने आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया जा रहा है। इसके बाद समर्थक तो चले गए लेकिन पार्षद टोनी जमीन पर ही दरी बिछाकर लेटे रहे, उनका कहना था कि जब तक उनको एफआईआर की कॉपी नहीं मिलती, वह वहां से नहीं जाएंगे। उन्होंने शाम करीब साढ़े सात बजे एफआईआर दर्ज होने के बाद धरना खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed