{"_id":"63561dd4120937756107f991","slug":"jalandhar-demand-for-chinese-lights-increased-in-the-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: मार्केट में बढ़ी चीन की लड़ियों की मांग, लोग बोले- 99 फीसदी लोग चीन का समान खरीद रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर: मार्केट में बढ़ी चीन की लड़ियों की मांग, लोग बोले- 99 फीसदी लोग चीन का समान खरीद रहे
Mon, 24 Oct 2022 10:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 24 Oct 2022 10:41 AM IST
सार
महानगर जालंधर की बात करें तो आज भी इस शहर के काफी हद तक घर इस चाईनीज लड़ियों व दीपक से ही रौशन हो रहे हैं। हालांकि देश में चीन के माल के बॉयकाट की लहर चल रही है, लेकिन इसके बाद भी जालंधर की इलेक्ट्रिक मार्केट पर चीन के माल का ही कब्जा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमारे देश में दिवाली को रोशनी का त्योहार कहा जाता है व इस दिन हर कोई अपने घर को लाइट्स लगाकर रोशन करता है। ज्यादातर लोग अब अपने घरों को रोशन करने के लिए इलेक्ट्रिक लड़ी व इलेक्ट्रिक दीपक का इस्तेमाल करते हैं। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि यह इलेक्ट्रिक लड़ी व दीपक सभी 99 प्रतिशत चीन के इस्तेमाल हो रहे हैं।
विज्ञापन
महानगर जालंधर की बात करें तो आज भी इस शहर के काफी हद तक घर इस चाईनीज लड़ियों व दीपक से ही रौशन हो रहे हैं। हालांकि देश में चीन के माल के बॉयकाट की लहर चल रही है, लेकिन इसके बाद भी जालंधर की इलेक्ट्रिक मार्केट पर चीन के माल का ही कब्जा है। जालंधर की फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिक मार्केट में आज भी 99 प्रतिशत से ज्यादा चीन का ही माल बिक रहा है।
विज्ञापन
मार्केट के प्रधान जॉय मलिक से बात की तो उन्होंने कहा कि आज भी 99 प्रतिशत लोग चीन की लड़ी, दीपक व अन्य सजावट का समान खरीद रहे हैं। उनसे इसका कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि चीन की लड़ी 40 से 50 रुपये में मिल जाती है, वहीं इंडियन लड़ी का मूल्य 150 से 170 रुपये है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें :पटियाला: जूस के डिब्बे में टेप से लिपटे बंडल में मिले 9 मोबाइल व नशा, नाभा जेल में बरामदगी
इसके अलावा बाजार में चीन के दीपक ऐसे मिल रहे हैं, जो कि पानी से चलते हैं। चीन के इस दीपक में पानी डालो तो यह अपने आप जल उठते हैं। बड़ी बात यह है कि इस दीपक की कीमत भी मात्र 30 से 40 रुपये के करीब ही है। सस्ता होने के कारण चीन की लड़ी व दीपक की मांग भी बहुत है।
फगवाड़ गेट मार्केट के ही पूर्व प्रधान अमित सहगल का कहना है कि बाजार में चाईना के प्रोडक्ट का कब्जा होने का मुख्य कारण चाईनीज सामान का सस्ता होना है। लोग चाईनीज लड़ी व अन्य सामान को इस लिए भी ज्यादा पंसद करते हैं, क्योंकि चीन की लड़ियां, दीपक, बल्ब आदि सस्ता होने के साथ एक साल भी चल गया तो लोग अगले साल नईं लड़ीयां व दीपक आदि ले लेते हैं।
चाईनीज लड़ी 40 रूपए व इंडियन लड़ी 170 रुपये की मिलती है। लोग चार साल भी नईं चाईना की लड़ी खरीदें तो भी उनके 4 साल में 160 रुपये ही लगते हैं, जबकि इंडियन लड़ी एक बार खरीदने में ही 160 से 170 रूपए लग जाते हैं। इसलिए आज भी जालंधर की फगवाड़ा गेट मार्के में चीन के सामान का ही कब्जा है।
फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिक मार्केट के जरनल सचिव राकेश कपूर का कहना है कि चीन का सामान का मुकाबला हो सकता है, लेकिन सरकार के पास इसको लेकर कोई बढ़िया पॉलिसी ही नहीं है। चीन की सरकार व्यापारियों व उद्योगपतियों को सहूलियतें देती हैं जो भारत में नहीं मिल पा रही हैं।