फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Fear of Corona: Entry of those who complain in government offices banned

कोरोना का डर : सरकारी दफ्तरों में शिकायत देने आने वालों की एंट्री बैन

Sun, 12 Jul 2020 09:33 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Fear of Corona: Entry of those who complain in government offices banned
कुछ समय से बड़े पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को कोरोना होने की बात सामने आने से इन महकमों में खौफ पैदा हो गया है। इसी खौफ के चलते डीसी और अन्य सरकारी दफ्तरों में मांगपत्र देने आने वालों की एंट्री पर बैन लगा दिया गया है।
विज्ञापन

जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी ने आदेश जारी किए हैं कि डीसी दफ्तर के साथ-साथ अन्य किसी भी सरकारी दफ्तर में अब कोई शिकायत या मांग पत्र नहीं लिया जाएगा। किसी ने शिकायत या मांग पत्र देना है तो वह ईमेल के जरिए दे सकता है। लोग अपनी शिकायत डीसी दफ्तर की ई-मेल आईडी dc.jal@punjabmail.gov.in पर दर्ज कर सकते हैं। इसमें कुछ ऐसे केस हैं जिसमें शिकायतकर्ता का दफ्तर आना जरूरी है उन्हें कुछ राहत दी गई है। कोई बेहद जरूरी कार्य होने पर डीसी के पीए या स्टैनो को शिकायतपत्र जमा करवाया जा सकता है। इसके अलावा जो एक और आदेश जारी किया गया है वो यह है कि अगर कोई भी अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिलता है तो उसका दफ्तर 72 घंटे के लिए सील कर दिया जाएगा। डीसी ने यह आदेश भी दिया है कि सरकारी दफ्तरों में भी हिदायत के मुताबिक 50 प्रतिशत के अनुपात से ही ड्यूटी रोस्टर तैयार किए जाएं। डीसी के इस आदेश से साफ है कि कोरोना को लेकर स्थिति काफी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed