{"_id":"679ddcabafc66cbfa104c201","slug":"dmu-derailed-in-jalandhar-leaving-yard-after-maintenance-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में पटरी से उतरी डीएमयू: मेंटेनेंस के बाद यार्ड से निकल रही थी, फिरोजपुर मंडल की कमेटी करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में पटरी से उतरी डीएमयू: मेंटेनेंस के बाद यार्ड से निकल रही थी, फिरोजपुर मंडल की कमेटी करेगी जांच
Sat, 01 Feb 2025 02:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 01 Feb 2025 02:05 PM IST
सार
इससे पहले फिल्लौर और फगवाड़ा में भी जालंधर आ रही मालगाड़ी 9 जनवरी को डिरेल हो गई थी, ऐसे में यह 21 दिनों में दूसरी घटना सामने आई है।
विज्ञापन
Train derail
- फोटो : अमर उजाला/फाइल
विस्तार
जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन में बने यार्ड के पास शुक्रवार देर रात डीजल मोटर यूनिट यानी डीएमयू रेलगाड़ी पटरी से उतर गई। घटना में किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।
जानकारी के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब डीएमयू यार्ड में रेलगाड़ी मेंटेनेंस के बाद वहां से बाहर निकल रही थी। गाड़ी के पटरी से उतरने पर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेन को दोबारा पटरी पर चढ़ाया। सूत्रों की माने तो गाड़ी जब मेंटेनेंस के बाद बाहर निकली तो रेल लाइन नंबर 2 पर पहुंची। इस दौरान गाड़ी पटरी से उतर गई और रेलवे पर बनी स्लैब पर ट्रेन के पहिये रुक गए।
जब अधिकारियों को सूचना दी गई तो आधे घंटे के अंदर सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए और दोबारा डीएमयू को पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू किया गया।
ट्रेन डिरेल होने की जानकारी तुरंत फिरोजपुर रेलवे मंडल के अधिकारियों को भी दी गई। मामले की जांच के लिए आज फिरोजपुर रेलवे मंडल से अधिकारी जालंधर रेलवे स्टेशन पर बने यार्ड में भी पहुंचे थे। मामले की जांच के लिए कमेटी बैठा दी गई है। हालांकि इसे लेकर रेलवे के अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया है।