{"_id":"687b581348a4e34acf0dc11c","slug":"misdeed-with-minor-in-sleeper-bus-jalandhar-rajasthan-police-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से स्लीपर बस में दुष्कर्म: राजस्थान से जालंधर लाैट रही थी, पुलिस निकाल रही यात्रियों का डाटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाबालिग से स्लीपर बस में दुष्कर्म: राजस्थान से जालंधर लाैट रही थी, पुलिस निकाल रही यात्रियों का डाटा
Sat, 19 Jul 2025 02:02 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:02 PM IST
सार
नाबालिग जून में अपने रिश्तेदारों से मिलने राजस्थान गई थी। सात जुलाई को वह वहां से वापस जालंधर लौट रही थी। सफर के दौरान एक जगह बस थोड़ी देर के लिए रुकी और सवारियां नीचे उतर गईं। इसी मौके का फायदा उठाकर युवक ने उसे डरा-धमका कर बस में ही दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
woman crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर से रिश्तेदारों के यहां राजस्थान गई एक नाबालिग लड़की के साथ स्लीपर बस में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना राजस्थान में हुई, लेकिन पीड़िता के जालंधर निवासी होने के चलते राजस्थान पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर केस को जालंधर पुलिस भेज दिया है।
पुलिस शिकायत में बताया कि नाबालिग जून में अपने रिश्तेदारों से मिलने राजस्थान गई थी। सात जुलाई को वह वहां से वापस जालंधर लौट रही थी। रास्ते में स्लीपर बस में उत्तर प्रदेश के बहराइच का निवासी युवक फेरू उसके साथ बैठा था। पीड़िता ने बताया कि सफर के दौरान एक जगह बस थोड़ी देर के लिए रुकी और सवारियां नीचे उतर गईं। इसी मौके का फायदा उठाकर युवक ने उसे डरा-धमका कर बस में ही दुष्कर्म किया। लड़की ने जालंधर पहुंचने के बाद परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी।
शिकायत पर राजस्थान पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज की। पुलिस लड़की का मेडिकल करवाने के साथ ही बस संचालकों से भी पूछताछ कर रही है कि अगर सीट बुकिंग हुई है तो किसके नाम पर हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी का सिर्फ नाम पता है जोकि पीड़िता ने बताया, वहीं जिस जगह पर बस रोकी गई वहां के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल आरोपी का पता नहीं चल पाया है।