फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ससुर ने तेजधार हथियार से दामाद को काट डाला, गिरफ्तार

ससुर ने तेजधार हथियार से दामाद को काट डाला, गिरफ्तार

Sun, 28 Apr 2019 09:08 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 09:08 PM IST
विज्ञापन
ससुर ने तेजधार हथियार से दामाद को काट डाला, गिरफ्तार
ससुर ने तेजधार हथियार से दामाद को काट डाला, काबू
विज्ञापन

बेटी के आत्महत्या की कोशिश करने पर भड़का आरोपी
शव बोरी में भरकर टेंपो से गांव नारी के जंगल में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर। हिमाचल की सीमा से सटे गांव नारी के जंगलों से जिला पुलिस को एक शव मिला। मृतक पहचान के बाद पुलिस ने हत्या कर शव को फेंकने का मामला दर्ज कर आरोपी ससुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद कर लिया है।
एसएसपी जे इलनचेलियन ने पुलिस ग्राउंड में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि गांव नारी की सरपंच कमल कुमार की सूचना के बाद वन क्षेत्र में बोरी में भर कर फेंके गए रक्त रंजित शव को बरामद कर इस संबंधी थाना सदर मेें मामला दर्ज कर लिया था। प्रकरण की जांच के लिए डीएसपी सिटी कुलबंत सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था, जिसमें थाना सदर के प्रभारी राजेश अरोड़ा को भी शामिल किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को जांच के दौरान गुप्त जानकारी मिली, जिसके आधार पर गांव बजवाड़ा के निवासी टेम्पो चालक बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी प्रभजोत कौर उर्फ प्रिया की शादी पहले कोटला नोध सिंह के एक निवासी के साथ हुई थी। किसी कारणवश पंचायती तलाक हो गया था। इसके बाद वह मायके में रहने लगी। इस दौरान उसका फेसबुक पर जिला संगरूर की तहसील धूरी के अधीन गांव घनौरी के निवासी युवक चिरागदीप शर्मा उर्फ अमन के साथ परिचय हुआ और दोनों के बीच संबंध स्थापित हो गए। इसके बाद प्रिया ने चिरागदीप शर्मा के साथविवाह कर लिया। कुछ समय के बाद प्रिया ने वापस मायके घर आकर पिता बलविंदर सिंह को उक्त शादी के बारे में बताते हुए उन्हें राजी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर चिरागदीप के पास कोई काम न होने के कारण वह भी अपनी पत्नी के साथ उसके मायके आकर रहने लगा। यहां भी वह कथित तौर पर कोई काम नहीं करता था। इस पर दोनों के बीच तनाव रहने लगा। आरोप के मुताबिक चिरागदीप उन पर दबाव डालने लगा की वह उसे भी टेंपो खरीद कर दें। इससे अक्सर घर में झगड़ा रहने लगा। इस बीच चिराग ने पत्नी सहित कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया। इस बीच प्रिया के पिता बलविंदर को किसी ने बताया कि चिराग ने टेंपो के लिए धन न मिलने पर उसकी बेटी को जहर देकर मारने की कोशिश की है। एसएसपी के मुताबिक इसी रंजिश के चलते 23 अप्रैल की रात को बलविंदर सिंह ने तेजधार हथियार से चिरागदीप की हत्या कर शव को बोरी में डाल कर सुबह करीब तीन बजे अपने टेंपो में डाल कर घने जंगल में फेंक दिया। होश में आने के बाद जब प्रिया ने अपने पति के बारे में पूछा तो बलविंदर ने उसे बताया कि उसे कहीं काम मिल गया है जिस कारण वो कहीं बाहर गया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना के समय प्रयोग किया तेजधार हथियार, कपड़ा, टेंपो, खून से लथपथ कपड़े आदि बरामद कर लिए है। उन्होंने बताया कि आरोपी का रिमांड हासिल करने के बाद और पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed