{"_id":"5ba27d92867a55013e75c1dd","slug":"21537375634-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की सुरक्षा का तंत्र फेल, चोरों ने चुराया 20 लाख का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की सुरक्षा का तंत्र फेल, चोरों ने चुराया 20 लाख का सामान
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने दुकान से उड़ाया लाखों का सामान
जालंधर। चोरों ने दोआबा कालेज के पास स्थित तीन दुकानों पर धावा बोलकर करीब 20 लाख का सामान चुरा लिया। यह दुकानें उत्तरी भारत के तीर्थ स्थल देवी तालाब मंदिर के पास है। यहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहती है। चोरी की इन वारदातों में चोर लगभग 20 लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। इन दुकानों के पीछे एक बड़ा पेड़ है जिसे चोरों ने सीढ़ी के रूप में इस्तेमाल किया। चोरों ने दुकानों की छतों पर चढ़कर दुकानों में उतरकर माल समेटा और निकल गए। सबसे अधिक नुकसान जिप टैक कंप्यूटर का हुआ। उसके मालिक के अनुसार चोर दुकान से 15 से 20 लैपटॉप, लगभग 70 मोबाइल और नकदी चुरा ले गए। इसी तरह स्वामी हार्डवेयर के मालिक ओंकार सिंह के अनुसार चोर उसकी दुकान से 3000 रुपये नकदी और अन्य सामान चुरा ले गए। तीसरी दुकान कपड़े की है जिसका नाम ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट है। इसके मालिक विक्रम सूद ने बताया कि उसकी दुकान से रेडीमेड कपड़े, ऐनकें और लैपटॉप चोरी हुआ है। सूद के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत 4 लाख रुपये है। सूचना पर एसएचओ हिना गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीसीटीवी की जांच की तो पाया कि सभी बंद पड़े हुए थे। पुलिस की तरफ से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की सहायता भी ली गई है।