{"_id":"5c474d11bdec224db8525c07","slug":"191548176657-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के बल पर चार शातिरों ने छीनी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिस्तौल के बल पर चार शातिरों ने छीनी कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिस्तौल दिखाकर बदमाशों ने छीनी कार
गोली लगने से कार मालिक जख्मी, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। शांतिनगर के पास पिस्तौल दिखाकर चार शातिरों ने एक व्यक्ति से कार छीन ली। कार मालिक के विरोध करने पर शातिरों ने गोली दाग उसे जख्मी कर दिया। गोली कार मालिक के पांव में लगी। पीड़ित के बयान पर थाना सिटी पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पीड़ित सुनील बतरा पुत्र रोशन लाल वासी कांसी नगरी फिरोजपुर शहर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने दो दोस्तों के साथ कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार चार बदमाशों ने उन्हें शांतिनगर के पास रोक लिया। बदमाशों ने उन्हें रोककर कार की चाबी छीनने का प्रयास किया। सुनील व उसके दोस्तों ने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली दाग दी। गोली सुनील के पांव में जाकर लगी और वह जख्मी हो गया। बदमाश कार छीनकर वहां से फरार हो गए। जख्मी हालत में सुनील को सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया। वहां उसकी नाजुक हालत देख उसे फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया। उक्त मामले की जांच-पड़ताल कर रहे एएसआई दिलीप कुमार ने पीड़ित के बयान पर चार अज्ञात शातिरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।