फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सिविल अस्पताल में खुद को सीनियर अफसर बता नाइट स्टाफ को हड़काने वाला तीमारदार पकड़ा

सिविल अस्पताल में खुद को सीनियर अफसर बता नाइट स्टाफ को हड़काने वाला तीमारदार पकड़ा

Sun, 07 Jul 2019 10:28 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में खुद को सीनियर अफसर बता नाइट स्टाफ को हड़काने वाला तीमारदार पकड़ा
पठानकोट। सिविल अस्पताल पठानकोट में पिछले दो दिन से खुद को सीनियर स्टाफ अधिकारी बताकर अस्पताल में तैनात स्टाफ को धमकाने वाले एक युवक को जिला पुलिस ने हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार सिविल अस्पताल में पिछली दो रात से एक युवक आता तथा ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ को कहता था कि उसकी अस्पताल में नई नियुक्ति हुई है तथा वह उन सभी से सीनियर है। बाद में वह सिविल अस्पताल के स्टाफ रूम में सो जाता था। नर्सिंग स्टाफ ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी। उनकी ओर से ऐसी कोई भी नई नियुक्ति किए जाने से साफ इंकार कर दिया गया। बीती रात जब इस युवक की ओर से दोबारा स्टाफ को यह बात कही गई तो उन्होंने थाना डिवीजन नंबर-1 पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने कहा कि फिलहाल जांच चल रही है। युवक ने प्राथमिक जांच में कहा कि उनका कोई रिश्तेदार अस्पताल में दाखिल था तथा उसकी अच्छी देखभाल के लिए ही वह ऐसा कर रहा था। पुलिस सभी पहलुओं पर की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed