फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दुकानदार के सिर पर फोड़ी शराब की खाली बोतलें और गल्ला साफ चलते बने

दुकानदार के सिर पर फोड़ी शराब की खाली बोतलें और गल्ला साफ चलते बने

Sun, 07 Jul 2019 10:28 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार के सिर पर फोड़ी शराब की खाली बोतलें और गल्ला साफ चलते बने
पठानकोट। इंदिरा कॉलोनी में रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे 3 युवक दुकानदार के सिर पर शराब की खाली बोतलें मार गल्ले से 5 हजार से अधिक की नगदी निकालकर फरार हो गए। तीनों आरोपी बाइक पर आए थे।
विज्ञापन

इंदिरा कालोनी में चेतन गारमेंटस के मालिक रमेश कुमार ने बताया कि दोपहर को वह दुकान पर बैठे थे। एक बाइक पर तीन युवक आए। एक युवक बाइक स्टार्ट कर दुकान से करीब 50 मीटर दूर खड़ा हो गया और दो युवक दुकान के अंदर आ गए। ग्राहक समझ उन्होंने युवकों से पूछा कि क्या लेना है। इसी दौरान दोनों युवकों ने हाथ में पकड़ी शराब की दो खाली बोतलें उनके सिर व कंधे पर मारी। तीसरी बोतल मारने लगे तो उनका हाथ लगने से बोतल गिरकर टूट गई और वह लहूलूहान हो गए। इस दौरान वह युवक गल्ले से 5 हजार की नगदी निकालकर बाइक पर बैठकर भाग गए। उसने बाहर आकर शोर मचाया तो लोग इकट्ठे हो गए, लेकिन तब तक युवक भाग गए। थाना डिवीजन नं. 1 प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि मामला लूट का नहीं लग रहा फिर भी एएसआई तरसेम सिंह को जायजा लेने भेजा है, सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। जांच के बद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed