{"_id":"5d03d2588ebc3e5cb56add7e","slug":"156053153317464-faridkot-news51","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम से चौंकीदारों को बंधक बनाकर गेहूं के 464 गट्टे लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोदाम से चौंकीदारों को बंधक बनाकर गेहूं के 464 गट्टे लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटकपूरा (फरीदकोट)। स्थानीय फरीदकोट रोड पर स्थित गांव संधवां में वीरवार रात पंजाब एग्रो के गोदाम से 15-20 अज्ञात व्यक्तियों की ओर से गोदाम के 7 चौकीदारों को बंधक बनाकर गेहूं की 464 बोरियां लूटने का मामला सामने आया है। इस मामले में थाना सदर पुलिस ने पंजाब एग्रो के इंस्पेक्टर अमरीक सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार संधवां स्थित एक निजी गोदाम पंजाब एग्रो एजेंसी ने किराये पर लिया हुआ है। जहां पर इन दिनों गेहूं और धान की स्टोरेज की हुई है। वीरवार रात गोदाम में 7 चौकीदार ड्यूटी कर रहे थे। इनके साथ विभाग का एक इंस्पेक्टर भी गोदाम में रुका हुआ था। देर रात गोदाम में पहुंचे 15 से 20 अज्ञात हथियारबंद व्यक्तियों ने सभी चौकीदारों और इंस्पेक्टर के हाथ पाव बांधकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी गोदाम में से गेहूं की 464 बोरियां ट्रक में लादकर फरार हो गए। डीएसपी कोटकपूरा बलकार सिंह संधू ने बताया कि पुलिस की ओर से थाना सदर में केस दर्ज कर लिया गया है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है।