{"_id":"5ca244cdbdec2214130e6cb1","slug":"131554138317-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के कर्मचारी पर तेजधार हथियारों से हमला कर 70 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेके के कर्मचारी पर तेजधार हथियारों से हमला कर 70 हजार की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब ठेके के कर्मचारी पर हमला कर लटे 70 हजार
बमियाल के गांव मुट्ठी की घटना, कर्मचारी की हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। भारत-पाक बॉर्डर पर बमियाल के गांव चक्क अमीर में शराब ठेके के कर्मचारी को तेजधार हथियारों से जख्मी कर बदमाश 70 हजार रुपये लूट ले गए। घायल कर्मचारी गांव चक्क अमीर स्थित ठेके से कमाए रुपये बमियाल स्थित शराब ठेके पर जमा करवाने जा रहा था। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए पठानकोट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल की पहचान बूटा राम निवासी गांव बमियाल के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक गांव चक्क अमीर के शराब ठेके पर काम करने वाला बूटा राम रविवार रात शराब के ठेके पर हुई सेल के रुपये करीब साढ़े 9 बजे शराब ठेकेदार के बमियाल स्थित ठेके पर जमा करवाने अपनी स्कूटी पर जा रहा था। तभी अचानक गांव मुट्ठी के निकट सामने खड़े 5 युवकों ने उसके सिर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता लुटेरों ने हथियार से कई वार उस पर किए। जिसमें उसके हाथ की उंगली कट गई और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद लुटेरे 70 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घायल अवस्था में बूटा राम ने किसी प्रकार गांव चक्क अमीर ठेके के अपने साथी कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। बमियाल पुलिस चौकी इंचार्ज तरसेम सिंह ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी है।