फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सरहद से साढ़े तेरह किलो हेरोइन समेत एक तस्कर काबू

सरहद से साढ़े तेरह किलो हेरोइन समेत एक तस्कर काबू

Sun, 24 Feb 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
सरहद से साढ़े तेरह किलो हेरोइन समेत एक तस्कर काबू
सरहद से साढ़े 13 किलो हेरोइन समेत एक तस्कर काबू
विज्ञापन

बीएसएफ और एंटी नारकोटिक्स सेल ने चलाया संयुक्त आपरेशन
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। बीएसएफ और एंटी नारकोटिक्स सेल ने सरहद से तेरह किलो 650 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को काबू किया है। हेरोइन पाक तस्कर अजूब ने भेजी थी और पाक तस्करों ने भारतीय सीमा में पड़ते खेत में दबाकर रखी थी। यह घटना बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर के अंतर्गत बीएसएफ की बीओपी डीआरडी नाथ के पास रविवार को घटी।

आईजी एमएस छीना ने बताया कि रविवार को एंटी नारकोटिक्स सेल ने नाकाबंदी के दौरान तस्कर सराज सिंह वासी तरनतारन को एक किलो छह सौ ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया था। पूछताछ के दौरान सराज ने स्वीकार किया कि उसने पाक तस्कर अजूब से हेरोइन की एक बड़ी खेप मंगवाई है, जो उसने बीएसएफ की बीओपी डीआरडी नाथ के पास फेंसिंग पार खेत में छुपाकर रखी है। आईजी छीना ने बताया कि पुलिस ने बीएसएफ बटालियन 118 के कमांडेंट वीर सिंह से संपर्क किया और फेंसिंग पार खेत में सर्च अभियान शुरू किया। हेरोइन पाक तस्कर अजूब ने खेत में दबाकर रखी थी। बार्डर पिल्लर नंबर-215, तीन एस के पास जमीन में दबाकर रखे हेरोइन के बारह पैकेट मिले जिनका वजन 12 किलो पचास ग्राम था। सराज सिंह पर एनडीपीएस के तहत दो तरनतारन और एक अमृतसर पुलिस थाना में केस दर्ज है। सराज कई बार पाक से हेरोइन की खेप मंगवाकर आगे साथियों को सप्लाई कर चुका है। आईजी ने कहा कि सराज से पूछताछ के दौरान कई और खुलासे होने की उम्मीद है। सराज के साथ हेरोइन तस्करी में जुड़े लोगों की चेन तोड़ने का काम किया जाएगा ताकि हेरोइन तस्करी पर रोक लगाई जा सके। आईजी ने बताया कि शनिवार को भी पुलिस ने एक किलो हेरोइन पकड़ी है। दो दिन के भीतर पुलिस ने साढ़े चौदह किलो हेरोइन पकड़ी है।
विज्ञापन




फोटो संख्या-24एफजेडआरपी03जेवी
कैप्शन--फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस अधिकारी सरहद से पकड़ी हेरोइन संबंधी जानकारी देते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed