{"_id":"94d6b599b307bd8b5b33d8bb46986773","slug":"if-i-will-be-manmohan-would-be-resigned-clouds","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर मनमोहन की जगह होता तो इस्तीफा दे देता: बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर मनमोहन की जगह होता तो इस्तीफा दे देता: बादल
अमर उजाला, जालंधर
Updated Thu, 03 Oct 2013 03:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का तर्क है कि अगर मौजूदा हालात में वे प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के स्थान पर होते तो शर्मिंदा होने के स्थान पर इस्तीफा दे देते।
विज्ञापन
बादल बुधवार को जालंधर में डीएवी इंजीनियर कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी में श्रीराम नवमी उत्सव कमेटी द्वारा आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने विद्यार्थियों को वजीफा और सामान वितरित किया।
विज्ञापन
समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, प्रदेश भाजपा प्रधान कमल शर्मा, सरवण सिंह फिल्लौर, अजीत सिंह कोहाड़, सीपीएस केडी भंडारी भी मौजूद थे।
बादल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि दागी नेताओं के मामले में आने वाले अध्यादेश के खिलाफ बोलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री व कैबिनेट के प्रति अविश्वास प्रकट किया है, इसलिए कैबिनेट के लिए यह जरूरी है कि वह इस्तीफा दे दे।
विज्ञापन
श्रीरामनवमी उत्सव कमेटी में बतौर मुख्य मेहमान भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 80 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों को 30 हजार रुपये की वार्षिक वजीफा राशि की घोषणा कर रखी है। इससे प्रदेश में शिक्षा का विस्तार तेजी से हो रहा है।
राहुल के मैनेजर सीखा रहे घटिया राजनीति : सीएम
बादल ने कहा कि यह बड़ी हैरानीजनक बात है कि जिस अध्यादेश को दो बार कैबिनेट में लाया गया हो और उसकी समझ सोनिया व राहुल गांधी कोे न हो? बादल ने कहा कि राहुल गांधी के मैनेजर उनको राजनीति के घटिया तरीके सिखा रहे हैं, जिससे कैबिनेट और प्रधानमंत्री को गंभीर झटका लगा है।
केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा राज्यों को मुस्लिम लोगों की गिरफ्तारी के बारे में लिखे गए पत्र पर सीएम ने कहा कि इसकी क्या जरूरत है? राज्य सरकारों को हर धर्म को एक समान लेना चाहिए और राजनीति से ऊपर उठकर लोगों की सेवा करनी चाहिए।
बाजवा कर रहे घटिया राजनीति : बादल
बादल ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी फोर्स की संभाल नहीं कर रही है, उस पर आतंकवादी हमले हो रहे हैं तो आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है? बादल ने प्रदेश कांग्रेस के प्रधान प्रताप बाजवा पर भी घटिया राजनीति करने का आरोप लगाकर कहा कि वे केंद्र सरकार से मिलने वाली ग्रांटों को रुकवाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। बादल ने कहा कि केंद्र सरकार से ग्रांट लेना राज्य सरकार का संवैधानिक अधिकार है।
मंत्रियों के पद भरने के लिए अदालत के फैसले का इंतजार
बादल ने कहा कि जिन दो मंत्रियों के पद प्रदेश सरकार में रिक्त हैं, उनको भरने के लिए सरकार अदालत के फैसले का इंतजार कर रही है। तोता सिंह व बीबी जागीर कौर के मामले अदालत में लंबित हैं, इसलिए दोनों केसों में अदालत के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।
मालेरकोटला में कानून व्यवस्था बनाएं अधिकारी
मालेरकोटला में बच्चे की हत्या के बाद उठे बवाल पर बादल ने कहा कि उन्होंने राज्य के पुलिस अधिकारियों को सख्त आदेश दिये हैं कि वे कानून व्यवस्था को भंग न होने दें और जिन लोगों ने इस घिनौने कांड को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
सीटों का फैसला बैठकर सुलझाएंगे
भाजपा के साथ सीटों की अदलाबदली की बात पर बादल ने कहा कि यह दोनों गठबंधन पार्टियों का अंदरूनी मामला है, जिसको लोकसभा चुनाव से पहले बैठकर सुलझा लिया जाएगा। बादल ने यह भी कहा कि बोर्ड व कारपोरेशन के चेयरमैन के पद वर्करों की कारगुजारी देखकर ही भरे जाएंगे।