फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   homeguard, headquarter, no, electricity

होमगार्ड हेडक्वार्टर में डेढ़ साल से बिजली नहीं

Sat, 14 Jun 2014 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर Updated Sat, 14 Jun 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
homeguard, headquarter, no, electricity
सूबे में धान का सीजन शुरू होने के बाद से लोगों को बिजली कट अखरने लगे हैं लेकिन होशियारपुर में एक सरकारी दफ्तर ऐसा भी है जिसके लिए पावर कट पिछले डेढ़ साल से जारी है। मामला पंजाब होमगार्ड के जिला हेडक्वार्टर का है। पिछले डेढ़ साल से दफ्तर का बिजली कनेक्शन इसलिए कटा पड़ा है कि महकमे के पास पंजाब पावर कारपोरेशन लिमिटेड के बिल चुकाने के लिए पैसे नहीं थे।
विज्ञापन



एक दो बार तो दफ्तर में तैनात कर्मचारियों और जिला कमांडेंट जसबीर सिंह ने आपस में चंदा करके बिल जमा भी कराए लेकिन बाद में सबने हाथ खड़े कर दिए। पिछले ठीक डेढ़ साल से गर्मी हो या सर्दी दफ्तर में काम बिना बिजली के ही चलता है और इस चिलचिलाती गर्मी में कर्मचारी सारा दिन हाथ पंखों के आसरे जैसे तैसे काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



करीब दो साल पहले से बिल देने के लिए पैसों की किल्लत विभाग के लिए दर्द बनने लगी थी। बिल न देने के चलते विभाग का बिजली कनेक्शन काटा जा रहा था, तब जिला कमांडेंट जसबीर सिंह और कर्मचारी आगे आए और आपस में ही चंदा जमा करके करीब 27 हजार रुपये का बिल जमा कराया। सभी इस उम्मीद में थे कि उच्चाधिकारियों के आश्वासन के अनुरूप ये पैसे भी उन्हें मिल जाएंगे और अगले बिलों के लिए भी राशि जल्दी ही आ जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



न तो कर्मचारियों को अपने पैसे मिले और न ही अगले बिलो के भुगतान के लिए राशि आई। जून 2012 का बिल 19 हजार 220 रुपये आ गया तो सबके हाथ खड़े हो गए। इसके बाद लगातार बिल पर बिल आते रहे और बकाया रकम बढ़ती चली गई, जो अब बढ़कर 60 हजार रुपये हो गई है। 13 दिसंबर 2012 को दफ्तर का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। तब से यह दफ्तर बिना बिजली के ही चल रहा है। छह मंजिला जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित दफ्तर में सुबह से ही धूप की तपिश महसूस होने लगती है और सूरज डूबने तक धूप पूरी तरह सताती है। इन हालात में बिना पंखे के दफ्तर भट्ठी जैसा बना रहता है पर कर्मचारी इन हालात में ही सारा दिन काम करने को मजबूर हैं।


ऐसे में जहां हेडक्वार्टर में तैनात 33 कर्मचारी गर्मी झेलने के लिए मजबूर हैं, वहीं विभागीय कंप्यूटर भी सजावटी डिब्बे साबित हो रहे हैं। जिला कमांडेंट जसबीर सिंह कई बार मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में ला चुके लेकिन हर बार उन्हें यही जवाब मिला कि अभी फंड नहीं है, फिलहाल ऐसे ही गुजारा करो। न तो फंड आए न ही बिजली।


कोट
कर्मचारियों हाथ से पंखा झलकर काम करते रहते हैं। बिजली बोर्ड की बकाया राशि देने के बारे में कई बार डीजीपी पंजाब होमगार्ड के साथ मीटिंग हुई पर उनके द्वारा बजट न होने की बात कही जा रही है। मैं फिर दोबारा उच्च अधिकारियों के साथ इस मामले पर बात करूंगा। इस संबंध में स्थानीय प्रशासन से भी आग्रह किया गया था कि उन्हें जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के कनेक्शन से लाइन मुहैया करवा कर सब मीटर ही लगवा दें और उसके लिए वह बिल भी दे देंगे लेकिन उनका यह आग्रह भी ठुकरा दिया गया।
जसवीर सिंह, जिला कमांडेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed