फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   himachal taxi driver murder in kiratpur two accused arrested

पंजाब में हिमाचल के टैक्सी चालक का मर्डर: शव SYL नहर में फेंका, आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस, कबूला जुर्म

Sun, 30 Jun 2024 09:12 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 30 Jun 2024 09:12 PM IST
सार

पंजाब में हिमाचल के टैक्सी चालक की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया। दो आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया और टैक्सी लेकर फरार हो गए। हिमाचल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
himachal taxi driver murder in kiratpur two accused arrested
आरोपियों को लेकर घटना स्थल पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब और हिमाचल प्रदेश के टैक्सी चालकों के बीच तकरार की खबरें बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर चल रही हैं। दोनों राज्यों के टैक्सी चालक एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हैं। हालांकि कई वीडियो ऐसे भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग आपसी भाईचारे की बात कर रहे हैं। इसी बीच पंजाब के कीरतपुर में हिमाचल के एक टैक्सी चालक की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। हिमाचल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को कीरतपुर साहिब से सटी एसवाईएल नहर की पटरी से हिमाचल पुलिस ने लुधियाना से गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर वारदात से संबंधित साक्ष्य बरामद किए हैं।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सोलन के रामशहर निवासी टैक्सी चालक हरि कृष्ण के लापता होने की सूचना मिली थी। मामले की जांच की गई तो पता चला कि कीरतपुर के पास उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया है। जांच के दौरान लुधियाना से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।  आरोपियों ने कबूला है कि उन्होंने टैक्सी चालक हरि कृष्ण की हत्या कर शव नहर में फेंका था। हालांकि अभी तक चालक का शव नहीं मिला है।
विज्ञापन


टैक्सी चालक हरि कृष्ण के बेटे देसराज ने पुलिस को बताया कि उसके पिता हरि कृष्ण विक्ट्री टनल के पास टूर एंड ट्रैवल कंपनी में काम करते हैं। 24 जून को दो लोगों ने शिमला से मनाली के लिए उनकी टैक्सी बुक की। हरि कृष्ण 24 जून को आरोपियों को लेकर मनाली के लिए निकले, जहां से वे 25 जून को वापस आए और शाम को घर लौटने की बात कही थी। पिता हरि कृष्ण ने उसे आखिरी बार बताया था कि वह बरमाणा पहुंच गए हैं और सवारियों को छोड़कर गांव आ जाएंगे, लेकिन कुछ समय बाद पिता का फोन बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे ने खुद की पिता की तलाश
देसराज ने बताया कि उन्होंने खुद पिता की तलाश में कई पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिनमें उसे अपने पिता की टैक्सी दिखी। उसके पिता की टैक्सी को कोई दूसरा व्यक्ति चला रहा था। पिछली सीट पर एक व्यक्ति लेटा हुआ दिखा था। जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पता चला कि टैक्सी बुक करने वाले युवकों ने ही हरि कृष्ण की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। 


आरोपियों के पास मिली टैक्सी, लगे थे खून के दाग
जांच के बाद लुधियाना के गांव गुरम निवासी जसकरनजोत सिंह व गुरमीत सिंह को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से टैक्सी भी बरामद की गई, जिस पर खून के धब्बे लगे हुए थे। पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने ही बिलासपुर हिमाचल प्रदेश के समीप हरि कृष्ण की हत्या करके शव को कीरतपुर साहिब के समीप नहर में फेंक दिया है। आरोपियों की निशानदेही पर रविवार को टैक्सी में रखे कपड़े व अन्य पुख्ता सबूत बरामद कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed