फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Former sarpanch murder in Jalandhar family denied Funeral

Punjab Crime: जालंधर में पूर्व सरपंच की चाकू से हत्या, नशे के खिलाफ थे गुरमेल, परिवार का संस्कार से इनकार

Sun, 30 Jun 2024 04:33 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 30 Jun 2024 04:33 PM IST
सार

Murder in Jalandhar: पंजाब के जालंधर में सुबह की सैर करने गए पूर्व सरपंच की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वहीं, परिवार के सदस्यों ने उनका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। 

विज्ञापन
Former sarpanch murder in Jalandhar family denied Funeral
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पंजाब के महानगर जालंधर में रविवार सुबह पूर्व सरपंच की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जालंधर के थाना सदर में पड़ते गांव लखनपाल के पूर्व सरपंच गुरमेल राम की सीने पर चाकू से वार कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया और शव को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। घटना की सूचना थाना सदर पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ पूर्व सरपंच के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। परिजनों की मांग है कि जब तक पुलिस आरोपियों गिरफ्तार नही कर लेती तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हालांकि अभी तक हत्यारों का पता नहीं चल पाया है। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


रविवार सुबह पूर्व सरपंच गुरमेल राम घर से सैर के लिए निकले थे। वह अपनी साइकिल पर गए हुए थे। उनका शव गांव लखनपाल से गांव पंडोरी जाने वाली कच्ची सड़क पर खून से लथपथ मिला। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शव के पास से बरामद गुरमेल राम का खाली पर्स मिला है, जिससे से आशंका जताई जा रही है कि किसी ने लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को घटनास्थल से पूर्व सरपंच की साइलिक भी मिली है। साइकिल पर खून लगा हुआ था। 

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर के एसएचओ संजीव कुमार और उनकी टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। गुरमेल की पहचान कर सूचना उनके बेटे बलविंदर कुमार को दी। बेटा बलविंदर फैक्ट्री में ऑपरेटर है। फिलहाल पुलिस गांव के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे गुरमेल सिंह 
पूर्व सरपंच व समाजसेवी गुरमेल सिंह शहर व प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे। उन्होंने नशे के खिलाफ मुहीम चला रखी थी। वह युवाओं को नशे से दूर रखने और नशा तस्करों के खिलाफ काम कर रहे थे। शक यह भी जताया जा रहा है कि किसी नशा तस्कर ने पूर्व सरपंच की हत्या की होगी। क्योंकि वह नशा तस्करों के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed