फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur man cheated rs 1.40 lakh by threatening to kill his son

Punjab: तेरे बेटे ने आतंकवादियों को लिफ्ट दी, उसे गिरफ्तार कर लिया है, अब गोली मारेंगे, जल्दी 1.40 लाख भेज

Sun, 30 Jun 2024 06:40 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 30 Jun 2024 06:40 PM IST
सार

बेटे को जान से मारने की धमकी देकर फिरोजपुर के एक व्यक्ति से एक लाख 40 हजार रुपए की ठगी हुई है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Firozpur man cheated rs 1.40 lakh by threatening to kill his son
Fraud call - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर छावनी के एक व्यक्ति से उसके बेटे को गोली मार देने की बात कहकर एक लाख 40 हजार रुपये आरोपियों ने अपने खाते में डलवाए हैं। पीड़ित के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। आरोपी ने खुद को पंजाब पुलिस का अस्सिटेंड सब इंस्पेक्टर (एएसआई) बताकर कहा कि तेरे बेटे ने दो आतंकवादियों को लिफ्ट दी है, उसे गिरफ्तार कर लिया है। अगर उसे बचाना चाहता है तो जल्दी 1.40 लाख रुपए ट्रांसफर कर, नहीं तो उसे जान से मार देंगे। पीड़ित राधे मोहन ने डर के मारे रुपए ट्रांसफर कर दिए, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि बेटे को किसी ने गिरफ्तार नहीं किया है। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। थाना कैंट पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


पीड़ित राधे मोहन शर्मा वासी गली नंबर-एक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके मोबाइल पर व्हॉट्सएप कॉल आई। जैसे ही कॉल रिसीव की तो आरोपी ने कहा कि मैं एएसआई बोल रहा हूं। तेरे बेटे पुनीत ने दो आतंकवादियों को लिफ्ट दी है। पुनीत को गिरफ्तार कर लिया है। थोड़ी देर में डीएसपी पहुंच रहा है और पुनीत को गोली मार देंगे। यदि बेटे को बचाना है तो बीस मिनट तक जो बैंक अकाउंट नंबर व्हॉट्सएप पर भेजा है, उसमें 1.40 लाख रुपये डलवा दे। अगर मोबाइल बंद किया तो पछताना पड़ेगा। 
विज्ञापन


इसपर राधे मोहन ने कहा कि मेरी बात बेटे करवा दो, आरोपियों ने किसी लड़के से बात करवाई जिसकी आवाज बेटे से मिलती थी। पीड़ित ने आरोपी के खाते में एक लाख 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद बेटे को कॉल की तो बेटे ने कहा वह ठीक है और दिल्ली में है। तब राधे को पता चला उसके साथ ठगी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राधे मोहन ने पुलिस को बताया कि आरोपी की दोबारा फिर कॉल आई और साढ़े चार लाख रुपये ट्रांसफर करने की बात कही। इस संबंधी पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने कॉल डिटेल की जांच करने के बाद आरोपी पिंटू प्रसाद वासी सुंदरगढ़ व सहानुर हुसैन वासी असम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed