फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   FIR on Shiv Sena leader Sumit Jasuja in ludhiana commented on MP Amritpal Singh brother Harpreet singh

पंजाब में शिवसेना नेता पर FIR: सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत से जुड़ा है मामला, लुधियाना में केस दर्ज

Sun, 14 Jul 2024 07:24 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 14 Jul 2024 07:24 PM IST
सार

पांच जुलाई को लुधियाना में शिसेना पंजाब के नेता संदीप थापर गोरा पर जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले का विरोध अभी जारी है। वहीं, पंजाब पुलिस ने एक शिवसेना नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 

विज्ञापन
FIR on Shiv Sena leader Sumit Jasuja in ludhiana commented on MP Amritpal Singh brother Harpreet singh
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के लुधियाना पुलिस ने शिवसेना नेता के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने शिवसेना नेता सुमित जसूजा और दो अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। शिवसेना नेता पर आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण देकर माहौल खराब करने की कोशिश की है। इसी आरोप में कमिश्नरेट पुलिस ने यह कार्रवाई शुरू की है। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल की तरफ से पहले ही चेतावनी दे दी गई थी कि अगर किसी भी व्यक्ति ने हेट स्पीच दी तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मामले में पुलिस ने शिवसेना पंजाब के नेता सुमित जसूजा सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


जालंधर ग्रामीण पुलिस ने खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह को फिल्लौर इलाके से ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद कुछ लोगों ने फेसबुक पर कई तरह की भड़काऊ टिप्पणियां की हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों में शिवसेना नेता सुमित जसूजा भी शामिल हैं। पुलिस ने सुमित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है। इसी तरह इस मामले में सुमित जसूजा के अलावा फेसबुक आईडी गैविन गिल और नीरज नाम के युवक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल का कहना है कि उन्होंने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच जुलाई को शिवसेना नेता पर हुआ था हमला
लुधियाना में पांच जुलाई की सुबह निहंगों के बाणे में आए तीन युवकों ने बीच सड़क पर संदीप थापर गोरा के सिर और हाथों पर तलवारों से 12 बार ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया था। वारदात के समय गोरा के साथ उनका सिक्योरिटी गार्ड भी था, लेकिन हमलावरों के सामने वो भी कुछ नहीं कर सका। इसके बाद हमलावर गोरा की एक्टिवा से ही फरार हो गए थे। सड़क से गुजर रहे लोग हमला होते देखते रहे, लेकिन किसी ने भी गोरा को बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई। सारी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed