फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   dhaba was vandalised after being refused liquor In Punjab, 5-6 youths armed with weapons attacked

Punjab: ढाबे पर शराब पीने से मना करने पर तोड़फोड़, हथियारों से लैस 5-6 युवकों ने किया हमला

Sun, 23 Jun 2024 10:15 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 23 Jun 2024 10:15 AM IST
सार

पंजाब के फगवाड़ा में हथियारबंद युवकों का आतंक देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार होशियारपुर रोड पर कमल वैष्णो ढाबा पर रात को युवक आए और ढाबे पर शराब पीने की बात कहने लगे। मालिक के मना करने पर युवकों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी।

विज्ञापन
dhaba was vandalised after being refused liquor In Punjab, 5-6 youths armed with weapons attacked
बदमाश युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के फगवाड़ा में होशियारपुर रोड पर खुरमपुर गांव के निकट देर रात्रि शराब पीने को रोकने से हथियारबंद युवकों द्वारा एक ढाबे में हमला करके तोड़फोड़ की गई। होशियारपुर रोड पर गांव खुरमपुर के निकट कमल वैष्णो ढाबा के मुलाजिम विक्की ने बताया के गत रात्रि कुछ युवक उनके ढाबे पर आए और वहां बैठकर शराब पीने की बात कहने लगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनका ढाबा शुद्ध वैष्णो है इसलिए आप यहां शराब नहीं पी सकते। उन्होंने बताया कि उस समय तो यह युवक ढाबे से चले गए परंतु देर रात्रि करीब 1:00 बजे 5-6 युवक हथियारों से लैस होकर उनके ढाबे पर आए और आते ही सामान की तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। युवकों द्वारा की गई तोड़फोड़ की घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरा में भी कैद हो गई है। उन्होंने बताया कि थाना सदर पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed