{"_id":"66815052f67b0d5f0405219b","slug":"death-of-young-man-who-in-coma-due-to-drug-overdose-i-ludhiana-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab में मौत का इंजेक्शन: दोस्तों ने युवक को लगाया नशे का टीका, 6 दिन कोमा में रहा, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab में मौत का इंजेक्शन: दोस्तों ने युवक को लगाया नशे का टीका, 6 दिन कोमा में रहा, अस्पताल में तोड़ा दम
Sun, 30 Jun 2024 06:12 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 30 Jun 2024 06:12 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना के हलवारा में दो दोस्तों ने युवक को नशे का टीका लगाया। इसके बाद से युवक कोमा में था और रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक जतिंदर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में नशा कई जिंदगियां लील गया है। अभी भी नशे से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हुई है। युवक की मौत के लिए उसके दोस्त जिम्मेदार हैं। क्योंकि उसके दो दोस्तों ने उसे नशे का टीका लगाया था, जिसके बाद से युवक कोमा में था। लगभग एक हफ्ते तक युवक ने जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ी, लेकिन वह जिंदा नहीं बच पाया। अस्पताल में जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे लुधियाना के गांव कैले के जतिंदर सिंह (32) ने रविवार को सुधार के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।
थाना सुधार की पुलिस ने शनिवार को ही जतिंदर के पिता गुरपाल सिंह के बयान पर कैले गांव के नवदीप सिंह उर्फ नवी और हलवारा के एक अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं आरोपी नवी को गिरफ्तार कर लिया था। उसे अदालत ने 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। नवी ने अभी तक अज्ञात दोस्त का नाम पुलिस को नहीं बताया है।
वहीं, थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने मृतक जतिंदर के पिता गुरपाल सिंह और पंचायत को मामले की धारा में इजाफा करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने को कहा है। जतिंदर का शव सराभा अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। सोमवार को लुधियाना के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी दाखा जतिंदरपाल सिंह ने कहा कि वह थाना सुधार के प्रभारी से बात करेंगे। जतिंदर की मौत हो जाने के बाद गैर इरादतन हत्या की धारा 304 जोड़ा जाना जरूरी है। इसके लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की जरूरत नहीं, क्योंकि नशे का टीका लगाने की धारा 328 जांच के बाद ही लगाई गई थी, अब उसमें 304 जोड़ दी जाएगी।