{"_id":"6172317234eb3c54bd047428","slug":"two-prisoners-absconding-who-returned-from-production-near-central-modern-jail-in-faridkot","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट: केंद्रीय मॉडर्न जेल के पास पेशी से लौटे उत्तरप्रदेश के दो कैदी फरार, छह पुलिस कर्मियों को दे गए चकमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फरीदकोट: केंद्रीय मॉडर्न जेल के पास पेशी से लौटे उत्तरप्रदेश के दो कैदी फरार, छह पुलिस कर्मियों को दे गए चकमा
Fri, 22 Oct 2021 09:06 AM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Fri, 22 Oct 2021 09:06 AM IST
सार
फरीदकोट में पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आया है। पुलिस कितनी सजग है, इसका उदाहरण केंद्रीय मॉडर्न जेल के पास देखने को मिला। जहां पेशी से लौटे उत्तरप्रदेश के दो कैदी फरार हो गए। छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। कैदियों को सरकारी बस से मुकेरियां कोर्ट ले जाया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल से मुकेरियां की अदालत में पेशी भुगत कर वीरवार देर शाम लौटे दो कैदी पुलिस पार्टी को चकमा देकर फरार हो गए। फरार होने वाले कैदियों की पहचान उत्तरप्रदेश के कानपुर के थाना बिलहौर के गांव मक्खनपुर शरीफ निवासी अब्दुल रहमान उर्फ सोनू और साजम पुत्र ताहिर हुसैन के रूप में हुई है। इस मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने दोनों हवालातियों सहित इनकी निगरानी में तैनात छह पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें-पंजाब : अमरिंदर की महिला मित्र और पाक खुफिया एजेंसी के कनेक्शन की होगी जांच
सरकारी बस से लाए गए थे मुकेरियां अदालत
नामजद किए पुलिस कर्मचारियों में तीन एएसआई, एक हवलदार व दो होमगार्ड शामिल हैं। जिला पुलिस के लाइन अफसर एसआई हरप्रीत सिंह के अनुसार एक दिन पहले वीरवार सुबह इन दोनों कैदियों को छह पुलिस कर्मचारियों की निगरानी में सरकारी बस से मुकेरियां अदालत में पेशी के लिए भेजा गया था। पेशी के बाद वीरवार देर शाम फरीदकोट लौटने पर जेल से थोड़ा पीछे दोनों कैदी हथकड़ियों को गुट में निकालकर शीशे से छलांग मारकर फरार हो गए।