{"_id":"61737942938fe44b862014db","slug":"punjab-womens-commission-seeks-police-reply-by-october-25-in-machhiwara-molested-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"माछीवाड़ा सामूहिक दुष्कर्म कांड: पंजाब महिला आयोग सख्त, 25 अक्तूबर तक पुलिस से मांगा जवाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
माछीवाड़ा सामूहिक दुष्कर्म कांड: पंजाब महिला आयोग सख्त, 25 अक्तूबर तक पुलिस से मांगा जवाब
Sat, 23 Oct 2021 08:24 AM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sat, 23 Oct 2021 08:24 AM IST
सार
माछीवाड़ा सामूहिक दुष्कर्म कांड ने तूल पकड़ लिया है। अब इस मामले में पंजाब महिला आयोग सख्त हो गया है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठते सवालों के बीच 25 अक्तूबर तक आयोग ने जवाब मांगा है। इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। बता दें कि तीन युवकों ने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना जिले के माछीवाड़ा सामूहिक दुष्कर्म मामले में पंजाब महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए संबंधित जिले की पुलिस से जवाब मांगा है। आयोग ने 25 अक्तूबर तक इसकी रिपोर्ट आयोग में देने के पुलिस लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही घटना की जांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से करने को कहा है। बता दें कि माछीवाड़ा की रहने वाली लड़की के साथ वीरवार को सामूहिक दुष्कर्म तब हुआ था, जब वह खेत में चारा लेने गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-पंजाब की सियासत : कैप्टन की पाकिस्तानी मित्र पर बढ़ रही है कलह, निशाने पर अमरिंदर, नुकसान में कांग्रेस
विज्ञापन
खेत में किया था घिनौना काम
खेत में गांव के ही 3 युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बेसुध खेत में मिली लड़की को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 10 से अधिक चोटों के निशान मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए लड़की का पोस्टमार्टम करने के लिए 3 सदस्यीय चिकित्सकों की टीम बनाई गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-भवाई रावणलीला फिल्म पर रोक लगाने की मांग: हाईकोर्ट ने कहा, पहले फिल्म प्रमाणन बोर्ड के समक्ष रखी जाए मांग, याचिका खारिज
वीडियो हो रहा वायरल
पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेजा है। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी ने कहा कि पुलिस से इस मामले में 25 अक्तूबर तक रिपोर्ट देने को कहा गया है। गुलाटी ने बताया कि सोशल मीडिया पर मामले से जुड़ा एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। जिसका आयोग ने संज्ञान लिया है।