फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Politics of Punjab: Discord is increasing over Captains Pakistani friend

पंजाब की सियासत : कैप्टन की पाकिस्तानी मित्र पर बढ़ रही है कलह, निशाने पर अमरिंदर, नुकसान में कांग्रेस

Sat, 23 Oct 2021 01:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Oct 2021 01:12 AM IST
सार

अब अरूसा पर घमासान रंधावा पर भड़के कैप्टन। पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्विटर के जरिए गृहमंत्री सुखजिंदर रंधावा पर साधा निशाना। कहा-राज्य के डीजीपी को एक आधारहीन मामले की जांच में बेवजह लगाया। 
 

विज्ञापन
Politics of Punjab: Discord is increasing over Captains Pakistani friend
अरूसा आलम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। कैप्टन-सिद्धू में शुरू हुई लड़ाई अब अरूसा आलम तक पहुंच गई है। गृहमंत्री रंधावा ने अरूसा आलम के आईएसआई से संबंधों की जांच के आदेश शुक्रवार को जारी कर दिए हैं। इससे भड़के कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गृहमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को एक के बाद एक ट्वीट के जरिए आड़े हाथों लिया। उन्होंने रंधावा की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा, सूबे के पुलिस महानिदेशक को एक ऐसे मामले की जांच में लगा दिया है, जिसका कोई आधार ही नहीं है। 

विज्ञापन


कैप्टन ने शुक्रवार को अपने पहले ट्वीट में रंधावा से पूछा कि ‘आप मेरी कैबिनेट में मंत्री थे। आपने कभी अरूसा आलम के बारे में शिकायत नहीं सुनी। वह 16 साल से भारत सरकार की मंजूरी के बाद ही भारत आ रही थीं। अब आप यह आरोप लगा रहे हैं कि इस अवधि में एनडीए और यूपीए दोनों सरकारों ने पाक आईएसआई के साथ मिलीभगत की थी?
विज्ञापन


दूसरे ट्वीट में कैप्टन ने लिखा- ऐसे समय में जब आतंकवाद का खतरा है और त्योहार नजदीक हैं, राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय आपने डीजीपी को एक आधारहीन जांच पर लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे ट्वीट में रंधावा को लिखा- ‘तो अब आप निजी हमले कर रहे हैं। यह पद संभालने के एक माह बाद क्या अब आप लोगों को अपनी यह उपलब्धि दिखाएंगे? बरगाड़ी और ड्रग्स के मामले में आपके लंबे वादों का क्या हुआ? पंजाब अब भी आपके वादे के मुताबिक कार्रवाई का इंतजार कर रहा है।

विवाद की वजह: कैप्टन की महिला मित्र के खिलाफ जांच के आदेश 
पंजाब सरकार ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ अरूसा आलम के संबंधों और आईएसआई के साथ अरूसा के संबंधों की जांच के आदेश विधिवत रूप से जारी कर दिए। उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री सुखजिंदर रंधावा ने वीरवार को जालंधर में यह एलान किया था कि सरकार अरूसा आलम के आईएसआई लिंक की जांच करेगी। 



रंधावा का कहना है कि कैप्टन चार-पांच साल से पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन का मुद्दा उठाते रहे हैं और बार-बार कहते रहे हैं कि राज्य को आईएसआई से खतरा है। इसलिए हम उनकी पाकिस्तानी महिला मित्र के आईएसआई के संबंधों की जांच भी करेंगे। कैप्टन किस आधार पर आईएसआई के खतरे की बात करते रहे हैं। उनके पास इस संबंध में क्या जानकारी है? 

इस बीच, सियासी हलकों में प्रदेश सरकार की ओर से अपनी ही पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री व उनकी मित्र के खिलाफ जांच शुरू होने को दोनों पक्षों के लिए हानिकारक माना जा रहा है, क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव में दोनों पक्षों के परस्पर उलझे रहने से अन्य दलों को लाभ पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed