{"_id":"6196b5c991497079b7221030","slug":"miscreants-shot-dead-a-shopkeeper-in-batala-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटाला में बड़ी वारदात: सुनार की दुकान में घुसे बदमाश, दोनों पक्षों में चली गोली, दुकानदार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बटाला में बड़ी वारदात: सुनार की दुकान में घुसे बदमाश, दोनों पक्षों में चली गोली, दुकानदार की मौत
Fri, 19 Nov 2021 01:58 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:58 AM IST
सार
पंजाब के बटाला में बदमाशों ने गोली मारकर दुकानदार की हत्या कर दी। लूट की नीयत से सुनार की दुकान में घुसे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 12 टीमों का गठन किया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद वारदात।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बटाला की बैंक कॉलोनी के पास गुरुवार की रात करीब नौ बजे एक सुनार की दुकान में चार-पांच बदमाश आ घुसे। बदमाशों के पास पिस्तौल थी। आते ही उन्होंने दुकानदार पर पिस्तौल तान दी और दूर हटने को कहा तो दुकानदार ने फायर कर दिया। इसी बीच दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। जिसमें सुनार को गोली लग गई। गोली लगने से दुकानदार गंभीर घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की पहचान कुलदीप राज उर्फ दीपक निवासी बैंक कॉलोनी बटाला के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने एक हमलावर युवक को भी काबू कर लिया है। सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी परविंदर कौर मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अपनी जांच पड़ताल में जुटी रही।
विज्ञापन
इस संबंध में बटाला के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया गुरुवार की रात को लूट की नीयत से सुनार की दुकान में कुछ लुटेरे आए थे। लुटेरों का सामना दुकानदार ने बड़ी बहादुरी से किया। दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग में सुनार को गोली लग गई है। जिससे उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
इस मामले की जांच पड़ताल के लिए पुलिस ने 12 टीमों का गठन किया है। पता लगा है कि लुटेरों में से किसी एक को गोली लगी है। पुलिस ने बड़ी मुस्तैदी से काम करते हुए एक घायल हमलावर को काबू कर लिया है। एसएसपी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जल्दी ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।