{"_id":"604c687f8ebc3e8d3b47e6db","slug":"faridkot-police-will-bring-gangster-lawrence-bishnoi-to-punjab-to-investigate-gurlal-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरलाल हत्याकांड : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाएगी फरीदकोट पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गुरलाल हत्याकांड : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाएगी फरीदकोट पुलिस
Sat, 13 Mar 2021 12:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:54 PM IST
सार
- राजस्थान की हाई सिक्योरिटी अजमेर जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब लाएगी पंजाब पुलिस
- फरीदकोट में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या मामले में मुख्य साजिशकर्ता है बिश्नोई
- फरीदकोट के सीजेएम की अदालत ने बिश्नोई के 17 मार्च के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किए
विज्ञापन
गुरलाल हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है लॉरेंस बिश्नोई
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस ने राजस्थान की हाई सिक्योरिटी अजमेर जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब लाने की तैयारी कर ली है। पिछले माह फरीदकोट में यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या मामले में लॉरेंस बिश्नोई को मुख्य साजिशकर्ता के रूप में नामजद किया गया है। पुलिस के आग्रह पर फरीदकोट के सीजेएम की अदालत ने बिश्नोई के 17 मार्च के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
फरीदकोट में पिछले माह 18 फरवरी को यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान की मोटरसाइकिल सवार दो शूटरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके हत्या कर दी थी। घटना के चार घंटे बाद ही अजमेर जेल में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने फेसबुक पर एक पोस्ट डाल गोल्ड़ी बराड़ कनाडा के साथ इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। बिश्नोई ने इसे पिछले साल चंडीगढ़ में हुई अपने एक साथी व गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल बराड़ की हत्या का बदला करार दिया था।
विज्ञापन
लॉरेंस के जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट उस समय पुख्ता हो गई जब घटना के दो दिन बाद 20 फरवरी को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने इस हत्याकांड में कोटकपूरा के गुरिन्द्रपाल गोरा को उसके दो साथियों फरीदकोट के सुखविंदर सिंह सन्नी व सौरभ वर्मा के साथ दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया। गोरा, चंडीगढ़ में मारे गए गुरलाल बराड़ का बहनोई है। इसके बाद पुलिस ने लॉरेंस और गोल्डी को केस के मुख्य साजिशकर्ताओं के रूप में नामजद कर लिया था।
विज्ञापन
इस केस में अब तक गिरफ्तार कुल 8 आरोपियों के रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में जेल चले जाने के बाद पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ की तैयारी कर ली है। इसके लिए फरीदकोट पुलिस ने सीजेएम की अदालत में बिश्नोई के प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन दिया था जिसपर अदालत ने 17 मार्च के लिए वारंट जारी कर दिया है। इस वारंट के आधार पर लॉरेंस को अजमेर जेल से लाकर फरीदकोट जेल में पेश किया जा सकता है।