फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Cash stolen from suvidha center located in Mini Secretariat of Bathinda

Bathinda: मिनी सचिवालय स्थित सुविधा केंद्र से दस लाख की नगदी चोरी, DVR भी साथ ले गए चोर

Sat, 17 Jun 2023 12:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Jun 2023 12:18 PM IST
सार

मिनी सचिवालय में जहां एसएसपी और डिप्टी कमिश्नर का कार्यालय है, वहीं नजदीक में सुविधा केंद्र है। शुक्रवार के अलावा बाकी दिनों की जो दस लाख से अधिक नगदी थी, उसको बैंक में जमा करवाने के लिए सुविधा कर्मी गए थे, लेकिन एरर आने की वजह से शुक्रवार को यह रकम जमा नहीं हो पाई।

विज्ञापन
Cash stolen from suvidha center located in Mini Secretariat of Bathinda
बठिंडा के सुविधा केंद्र में चोरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बठिंडा में सबसे सुरक्षित माने जाने वाले मिनी सचिवालय में स्थित एसएसपी और डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय के नाक तले चोरों ने सुविधा केंद्र से लगभग दस लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। चोर जाते समय सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को अपने साथ ले गए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab Assembly: विशेष सत्र में विपक्ष को मिलेगा कम समय, पहले दिन श्रद्धांजलि के बाद स्थगित होगी कार्यवाही
विज्ञापन


घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। घटना के बारे में शनिवार को तब पता चला जब सुविधा केंद्र कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में माना जा रहा कि किसी जानकार ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने पूरे स्टाफ को एक जगह इकट्ठा कर लिया है। डीएसपी सिटी टू गुरप्रीत सिंह सभी से पूछताछ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मिनी सचिवालय में जहां एसएसपी और डिप्टी कमिश्नर का कार्यालय है, वहीं नजदीक में सुविधा केंद्र है। शुक्रवार के अलावा बाकी दिनों की जो दस लाख से अधिक नगदी थी, उसको बैंक में जमा करवाने के लिए सुविधा कर्मी गए थे, लेकिन एरर आने की वजह से शुक्रवार को यह रकम जमा नहीं हो पाई। इस पर सुविधा केंद्र कर्मी रकम को वापस ले आए। इस पैसे को सुविधा केंद्र के लॉकर में ही रखा गया था। शुक्रवार देर रात किसी जानकार ने ही यह नगदी चोरी कर ली और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को भी अपने साथ ले गए। एसएसपी गुलनीत खुराना का कहना था कि पुलिस उक्त पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed