फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Female gangster with a 15,000 bounty arrested and sent to jail.

Maharajganj News: 15 हजार की इनामी महिला गैंगस्टर गिरफ्तार, भेजी गई जेल

Wed, 09 Sep 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Female gangster with a 15,000 bounty arrested and sent to jail.
कलक्ट्रेट चौकी के सामने से दबोची गई गोरखपुर की रहने वाली शातिर प्रिया देवी
विज्ञापन

भिटौली। वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भिटौली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रही 15 हजार रुपये की इनामी अभियुक्त को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान प्रिया देवी (34) निवासिनी लक्ष्मीपुर थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने अभियुक्त को सात सितंबर को शाम 5.40 बजे थाना कोतवाली क्षेत्र के कलक्ट्रेट चौकी के सामने से गिरफ्तार किया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक प्रिया देवी शातिर किस्म की अपराधी है। उसके खिलाफ भिटौली थाने में गैंगस्टर एक्ट और वाहन चोरी सहित तीन प्राथमिकी दर्ज है। उस पर पुलिस ने 15,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं, वह फरार चल रही थी और उसके ऊपर 15000 का इनाम भी था। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed