फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jai Bhole Guest House sealed after sex racket busted

Budaun News: सेक्स रैकेट पकड़े जाने के बाद जय भोले गेस्ट हाउस सील

Wed, 09 Sep 2026 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Jai Bhole Guest House sealed after sex racket busted
जय भोले गेस्ट हाउस को सील कराते तहसीलदार। संवाद
बिसौली। देह व्यापार पकड़े जाने के बाद मंगलवार देर शाम प्रशासन ने रानेट चौराहे स्थित जय भोले गेस्ट हाउस को सील कर दिया। नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह और कोतवाल सर्वेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस फोर्स करीब एक घंटे तक मौके पर मौजूद रहा। रात करीब आठ बजे प्रशासन ने सील करने की कार्रवाई पूरी की।
विज्ञापन

रविवार शाम पुलिस ने होटल पर छापा मारकर संचालक और मालिक समेत 10 युवकों और दो युवतियों को गिरफ्तार किया था। दोनों युवतियां मुरादाबाद की रहने वाली थीं। युवतियों को जेल भेजा जा चुका है। सूत्रों के मुताबिक, एसएसपी अंकिता शर्मा ने पूरे मामले की जांच एसपी देहात हृदेश कठेरिया को सौंपी है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के आधार पर हल्के के उपनिरीक्षक और कुछ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने होटल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और डीवीआर कब्जे में ले लिए हैं। विवेचक सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू फुटेज के आधार पर मामले की जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



महज सौ मीटर पर चल रहा था अनैतिक काम, पुलिस को नहीं लगी भनक
पुलिस आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। ताकि गैंगस्टर एक्ट समेत अन्य कड़ी कार्रवाई की जा सके। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि होटल में करीब दो माह से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। करीब 20 दिन पहले स्थानीय पुलिस को सूचना दिए जाने की बात भी सामने आई है। घटनास्थल से महज सौ मीटर दूर अस्थायी पुलिस चौकी होने के कारण स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल और गहरे हो गए हैं।


जय भोले गेस्ट हाउस में अनैतिक गतिविधियां संचालित थीं। नायब तहसीलदार अमित कुमार और इंस्पेक्टर सर्वेंद्र शर्मा की मौजूदगी में होटल को सील कराया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। - प्रियंका गोयल, एसडीएम बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed