फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Two-day special session of Punjab Legislative Assembly called on June 19 and 20

Punjab Assembly: विशेष सत्र में विपक्ष को मिलेगा कम समय, पहले दिन श्रद्धांजलि के बाद स्थगित होगी कार्यवाही

Sat, 17 Jun 2023 08:50 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Jun 2023 08:50 AM IST
सार

19 जून के दोपहर 2 बजे विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा पंजाब को विभिन्न योजनाओं के लिए निर्धारित फंड का भुगतान नहीं करने के खिलाफ अध्यादेश लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी और सरकार इस प्रस्ताव के जरिये सदन में अध्यादेश को मंजूरी दिलाएगी।

विज्ञापन
Two-day special session of Punjab Legislative Assembly called on June 19 and 20
पंजाब विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा के 19 और 20 जून को बुलाए गए दो दिवसीय विशेष सत्र के दौरान राज्य सरकार जहां अपने आवश्यक बिलों को मंजूरी देगी वहीं विपक्ष को विभिन्न मुद्दे उठाने के लिए समय नहीं मिल सकेगा। दो दिवसीय सत्र के कार्यक्रम में फेरबदल कर दिया गया है, जिसके तहत अब 19 जून को दिवंगत शख्सियतों को श्रद्धांजलि देकर सदन की कार्यवाही अगले दिन तक स्थगित कर दी जाएगी।

विज्ञापन


20 जून के विधायी कामकाज के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चतकाल के लिए स्थगित हो जाएगी। खास बात यह है कि दो दिवसीय सत्र के दौरान शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं होगा, जिसके चलते विपक्ष को अपनी बात रखने का समय नहीं मिल सकेगा। हालांकि पंजाब कांग्रेस इस सत्र में आपरेशन लोटस के मुद्दे को उठाने की तैयारी कर चुकी है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क और आप विधायक सरवजीत कौर माणुके के मामले पर भी कांग्रेस सत्तापक्ष को घेरने के मूड में है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, राज्य सरकार द्वारा इस सत्र में केंद्र के खिलाफ प्रस्ताव पारित कराने की योजना भी बना ली गई है। जानकारी के अनुसार, 19 जून के दोपहर 2 बजे विधानसभा का सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा पंजाब को विभिन्न योजनाओं के लिए निर्धारित फंड का भुगतान नहीं करने के खिलाफ अध्यादेश लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी और सरकार इस प्रस्ताव के जरिये सदन में अध्यादेश को मंजूरी दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट सत्र का होगा सत्रावसान
विधानसभा के इस दो दिवसीय विशेष सत्र के बाद पंजाब सरकार 22 फरवरी के शुरू हुए बजट सत्र के सत्रावसान के लिए राज्यपाल को सूचना दे देगी। इस बात के संकेत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी दिए हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि विधानसभा के मानसून सत्र को देखते हुए चालू सत्र का सत्रावसान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed