{"_id":"6aa071041a9f87e0af0a33d2","slug":"cold-storage-operating-without-license-renewal-fir-registered-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-184771-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बिना लाइसेंस का नवीनीकरण कराए संचालित था कोल्ड स्टोरेज, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बिना लाइसेंस का नवीनीकरण कराए संचालित था कोल्ड स्टोरेज, प्राथमिकी
विज्ञापन
विभाग की ओर से कई बार निर्देश देने के बाद भी नहीं पूरी कराई गई प्रक्रिया
फरेंदा। लाइसेंस का नवीनीकरण कराए बिना कोल्ड स्टोरेज संचालित मिलने पर फरेंदा पुलिस ने संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जिला उद्यान अधिकारी संजय कुमार रस्तोगी की तहरीर पर मेसर्स रामदेई कोल्ड स्टोरेज, सिधवारी के खिलाफ उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोरेज विनियमन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
जिला उद्यान अधिकारी ने पुलिस को बताया कि शीतगृह संचालन के लिए लाइसेंस का समय से नवीनीकरण कराना जरूरी है। विभाग की ओर से संचालक को कई बार पत्र भेजकर लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी निर्धारित औपचारिकताएं पूरी नहीं की गईं और शीतगृह का संचालन जारी रहा।
तहरीर में यह भी बताया गया है कि शीतगृह की स्थिति को लेकर विभाग को शिकायतें मिली थीं। अधिकारियों की ओर से संचालक को लाइसेंस संबंधी प्रक्रिया पूरी करने का पर्याप्त अवसर दिया गया लेकिन नियमों का पालन नहीं किया गया। विभाग की संस्तुति के बाद पुलिस ने सात सितंबर को प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।