{"_id":"6aa0709a48d012ef4508bff0","slug":"zirakpur-chain-snatching-gang-busted-seven-chains-worth-12-lakh-recovered-mohali-news-c-71-1-mli1017-146781-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर: चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, 12 लाख रुपये की सात चेनें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर: चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, 12 लाख रुपये की सात चेनें बरामद
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने चेन स्नैचिंग करने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 12 लाख रुपये कीमत की सात सोने की चेनें और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने जीरकपुर क्षेत्र में कई चेन स्नैचिंग की वारदातें की हैं।
जीरकपुर थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि दो सितंबर को निर्मल रानी ने शिकायत दर्ज कराई थी। सनराइज मार्केट के पास सब्जी खरीदते समय मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनकी सोने की चेन झपट ली थी। पुलिस ने इस संबंध में धारा 304(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने गुरसेवक सिंह (तरनतारन) और आकाशदीप सिंह (अमृतसर) को गिरफ्तार किया। इनके पास से सात सोने की चेनें और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल मिली। आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद पटियाला जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने कहा, दोनों आरोपियों के पकड़े जाने से कई वारदातें हल हुई हैं।
विधायक के कार्यक्रम में भी चेन झपटी
पुलिस जांच में सामने आया कि करीब दो महीने पहले विधायक के एक कार्यक्रम में भी आरोपियों ने एक महिला की चेन झपटी थी। यह वारदात दिनदहाड़े हुई थी। आरोपियों ने भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया था। इस शिकायत के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।