फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Boat capsizes near Notghat Bridge; two brothers swept away in the Betwa River.

Jhansi News: नोटघाट पुल के पास नाव पलटी, बेतवा में बहे दो सगे भाई

Wed, 09 Sep 2026 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Boat capsizes near Notghat Bridge; two brothers swept away in the Betwa River.
मछली पकड़ रहे लोगों को रोकने जा रहे थे, पत्थर से टकराने के बाद पलटी नाव; देर रात तक एसडीआरएफ और गोताखोरों की तलाश जारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
झांसी/बरुआसागर। नोटघाट पुल के पास मंगलवार सुबह करीब 7 बजे मछली पकड़ रहे लोगों को रोकने के लिए नाव से नदी में गए दो सगे भाई हादसे का शिकार हो गए। नदी के बीच पत्थर से नाव टकराने के बाद पलट गई और कटरा मोहल्ला निवासी महेंद्र रायकवार (25) और उसका छोटा भाई मनीष (20) बेतवा के तेज बहाव में बह गए।

दोनों को डूबता देख पिता राजू उन्हें बचाने के लिए दूसरी नाव से पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों आंखों से ओझल हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। बाद में एसडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई। देर रात तक दोनों भाइयों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

कटरा मोहल्ला निवासी राजू रायकवार के पास नोटघाट से कोलबा के बीच बेतवा में मछली पकड़ने का ठेका है। इन दिनों नदी का बहाव तेज होने के कारण मछली पकड़ने का काम बंद है। इसके बावजूद कुछ लोग चोरी-छिपे जाल लगाकर मछली पकड़ रहे हैं। सुबह राजू अपने दोनों बेटों के साथ नदी की निगरानी करने पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू के मुताबिक नोटघाट पुल के दूसरी तरफ कुछ लोगों ने जाल लगा रखा था। इसे देखकर महेंद्र और मनीष उन्हें रोकने के लिए नाव से रवाना हो गए। दोनों अभी नदी के बीच ही पहुंचे थे कि नाव पत्थर से टकरा गई और पलट गई। दोनों नदी में जा गिरे। यह देखकर राजू ने उन्हें बचाने के लिए अपनी नाव से पीछा किया, लेकिन तेज बहाव के कारण दोनों कुछ ही देर में लापता हो गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर बरुआसागर थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। गोताखोरों ने नदी में उतरकर दोनों की तलाश शुरू की, लेकिन कई घंटे की कोशिश के बाद भी सफलता नहीं मिली। तहसीलदार सदर विवेक कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया है।


पिता ने रोका था, फिर भी नदी में चले गए

दोनों बेटों के नदी में बह जाने से पिता राजू और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। राजू ने बताया कि नदी का बहाव तेज होने के कारण उसने दोनों बेटों को नाव लेकर जाने से मना किया था। मोबाइल पर फोन कर उन्हें वापस आने के लिए भी कहा, लेकिन दोनों नहीं माने। राजू के मुताबिक महेंद्र और मनीष को तैरना भी नहीं आता था। इसके बावजूद दोनों मछली पकड़ रहे लोगों को रोकने के लिए नदी में चले गए और हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed