{"_id":"61634cf18ebc3e323b523066","slug":"agriculture-officer-killed-with-sharp-weapon-in-hoshiarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: तेजधार हथियार से कृषि अधिकारी की हत्या, खाली प्लाट में मिला खून से लथपथ शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: तेजधार हथियार से कृषि अधिकारी की हत्या, खाली प्लाट में मिला खून से लथपथ शव
Mon, 11 Oct 2021 04:08 PM IST
Trainee Trainee
संवाद न्यूज एजेंसी, मुकेरियां/होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुकेरियां/होशियारपुर (पंजाब)
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 11 Oct 2021 04:08 PM IST
सार
मृतक अमनदीप के पिता सुखदर्शन सिंह ने बताया कि बेटा अमनदीप डडवाल शाम को घर से तलवाड़ा चौक मुकेरियां में स्थित मेडिकल स्टोर पर गया था। रात करीब 12:30 बजे पुलिस उनके घर पहुंची और बेटे की मौत की जानकारी दी, जिससे घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
पंजाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार देर रात मुकेरियां में खेतीबाड़ी विभाग में बतौर एईओ (कृषि प्रसार अधिकारी) तैनात 34 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव देर रात एक खाली प्लाट से बरामद हुआ। शव पर तेजधार हथियारों के निशान थे। वारदात की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी करनैल सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम चंडीगढ़ से फोन पर सूचना मिलने के बाद वह पुलिस पार्टी को साथ लेकर कालामंझ कोठी वार्ड नंबर एक पर पहुंचे। यहां एक खाली प्लाट में खून से लथपथ शव पड़ा था, जिस पर घाव व चोटों के निशान थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अमनदीप डडवाल (34) निवासी शास्त्री कॉलोनी मुकेरियां के रूप में हुई, जो खेतीबाड़ी विभाग ब्लॉक हाजीपुर में बतौर एईओ के पद पर था। उसकी शिनाख्त के बाद मृतक के घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि कत्ल के मामले में पारिवारिक सदस्यों के बयान पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हरियाणा में डीएपी को लेकर मारामारी: स्टॉक में 40 हजार मीट्रिक टन खाद, मांग तीन लाख की
विज्ञापन
मृतक अमनदीप के पिता सुखदर्शन सिंह ने बताया कि बेटा अमनदीप डडवाल शाम को घर से तलवाड़ा चौक मुकेरियां में स्थित मेडिकल स्टोर पर गया था। जहां वह अक्सर छुट्टी के बाद जाया करता था। इस दौरान उसे किसी का फोन आया तो वह मेडिकल स्टोर से चला गया। जब काफी समय होने पर वह घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने अपने बेटे को फोन किया, जो बंद आ रहा था। वह परेशान हुए और अपने रिश्तेदारों व नजदीकियों को फोन करने लगे। मगर अमनदीप का कहीं पता नहीं चला।
रात करीब 12:30 बजे पुलिस उनके घर पहुंची और बेटे की मौत की जानकारी दी, जिससे घर में मातम छा गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें सख्त सजा देने की मांग की। मृतक अमनदीप के पिता खेती बाड़ी विभाग से रिटायर्ड हैं। अमनदीप शादीशुदा था व उसके परिवार में पत्नी व आठ व चार साल के दो बेटे व बुजुर्ग माता-पिता हैं। बहन शादीशुदा है व एक छोटा भाई है जो विदेश में रहता है।