{"_id":"607a6a428ebc3ee64e6fcb79","slug":"a-man-killed-and-beheaded-at-faridkot-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहमी : घर में सो रहे बुजुर्ग की हत्या कर सिर काट कर ले गए हत्यारे, घरवालों को भनक तक नहीं लगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बेरहमी : घर में सो रहे बुजुर्ग की हत्या कर सिर काट कर ले गए हत्यारे, घरवालों को भनक तक नहीं लगी
Sat, 17 Apr 2021 10:25 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 17 Apr 2021 10:25 AM IST
सार
सुबह हरपाल के घरवाले जागे तो देखा कि वह जमीन पर पड़ा था और उसके पास खून फैला था। पास जाकर देखा तो हरपाल के शरीर से उसका सिर गायब था।
विज्ञापन
फरीदकोट में बुजुर्ग की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के फरीदकोट में शनिवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। फरीदकोट के थाना सादिक गांव दीप सिंह वाला में घर में सो रहे एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी उसका सिर काटकर अपने साथ ले गए। मृतक की पहचान हरपाल सिंह संधू उर्फ भाला के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गांव दीप सिंह वाला में 65 वर्षीय हरपाल संधू शुक्रवार रात अपने घर में सोया था। शनिवार सुबह हरपाल के घरवाले जागे तो देखा कि वह जमीन पर पड़ा था और उसके पास खून फैला था। पास जाकर देखा तो हरपाल के शरीर से उसका सिर गायब था।
विज्ञापन
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आरोपियों ने पहले तेजधार हथियार से हरपाल का सिर कलम किया और बाद में वह सिर को अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। थाना सादिक पुलिस समेत फरीदकोट जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार हरपाल सिंह संधू शुक्रवार रात भी रोज की तरह अपने घर में सो गया था। शनिवार सुबह जब परिवार के सदस्य उठे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। फिलहाल घटना के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है और पुलिस की तरफ से परिवार के सदस्यों समेत गांववासियों से पूछताछ की जा रही है।