फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   CIA staff Kapurthala arrest two accused with two country made pistol

CIA स्टाफ कपूरथला ने पकड़े दो बदमाश: आरोपियों से 3 देसी पिस्टल मिले, कई वारदातों को दे चुके हैं अंजाम

Sun, 30 Jun 2024 03:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 30 Jun 2024 03:31 PM IST
सार

पंजाब के कपूरथला सीआईए स्टाफ पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन देसी पिस्टल बरमाद किए हैं। दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

विज्ञापन
CIA staff Kapurthala arrest two accused with two country made pistol
सीआईए स्टाफ कपूरथला पुलिस के कब्जे में आरोपियों से बरमाद हथियार। - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला की  सीआईए स्टाफ की टीम ने आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाई गई मुहीम के तहत नाकाबंदी के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 3 देसी पिस्तौल बरामद किए हैं।  आरोपियों के खिलाफ थाना सुभानपुर में केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। इसकी पुष्टि सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने की। जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपियों पर जिले के विभिन्न स्थानों में लड़ाई झगड़े और एनडीपीएस एक्ट (नशा तस्करी) के 7 मामले दर्ज हैं।  

विज्ञापन


सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के एएसआई गुरदेव सिंह ने पुलिस टीम के साथ रमीदी पुल के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर आ रहे दो युवकों को शक के आधार पर रोका गया। जांच के दौरान दोनों आरोपियों एक-एक देसी पिस्तौल क्रमश 7. 62 MM और 7.65 MM बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान साजन निवासी गांव बूसोवाल थाना कबीरपुर और बलविंदर सिंह उर्फ हीरा पुत्र अमरीक सिंह निवासी वार्ड नबर एक बेगोवाल के रूप हुई है। उनके खिलाफ थाना सुभानपुर में आर्म्स एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर एक 12 बोर का देसी पिस्टल भी बरामद हुआ है। 

सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर जरनैल सिंह ने बताया कि काबू किए आरोपी साजन पर पहले भी जिले के अलग-अलग थानों में 7 मामले दर्ज है। कुछ मामलों में वह भगोड़ा भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed