फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Sikh bus driver attacked in Britain

ब्रिटेन में सिख बस चालक पर हमला: आरोपी ने कब्जे में लिया वाहन, गलत दिशा में दौड़ाकर कई वाहनों को मारी टक्कर

Sat, 19 Sep 2026 11:59 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर
अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 19 Sep 2026 11:59 AM IST
सार

इस घटना के बाद ब्रिटेन में सिख समुदाय के लोगों में रोष है। समुदाय के लोगों और प्रमुख नेताओं ने सिख चालक के साथ हुई मारपीट की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Sikh bus driver attacked in Britain
यूके में सिख बस चालक पर हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

ब्रिटेन के श्रॉपशायर स्थित टेलफोर्ड शहर में एक सिख बस चालक पर हमला करने, उसकी दाढ़ी खींचने और बस को कब्जे में लेकर कई वाहनों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार शाम मेडली इलाके की कोर्ट स्ट्रीट पर हुई। पुलिस के अनुसार, हमलावर ने बस चालक को पीटकर बस से बाहर धकेल दिया और फिर बस लेकर भाग निकला। 
विज्ञापन




गलत दिशा में बस चलाकर कई वाहनों को मारी टक्कर
इस दौरान उसने सड़क पर गलत दिशा में बस चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान आरोपी ने सिख चालक के साथ मारपीट की और उसकी दाढ़ी भी खींची। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर हमले और बस को कब्जे में लेकर चलाने की घटना दिखाई दे रही है। चालक को बस से बाहर निकालने के बाद आरोपी ने पार्क वे से हाई स्ट्रीट की ओर बस दौड़ाई। 
विज्ञापन

 

20 साल के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा 
इस दौरान उसने यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए सड़क पर गलत दिशा में वाहन चलाया और रास्ते में आने वाली कई गाड़ियों को टक्कर मार दी।
 घटना की सूचना मिलते ही वेस्ट मर्सिया पुलिस मौके पर पहुंची और बस को रुकवाकर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय युवक को लूट और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के संदेह में हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

ड्राइवर को आई हैं मामूली चोटें 
पुलिस ने बताया कि बस चालक को मामूली चोटें आई हैं जिनका उपचार किया गया। घटना में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद ब्रिटेन में सिख समुदाय के लोगों में रोष है। समुदाय के लोगों और प्रमुख नेताओं ने सिख चालक के साथ हुई मारपीट की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला नस्लीय नफरत से प्रेरित था या नहीं। चालक के खिलाफ कोई नस्लीय टिप्पणी किए जाने की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वेस्ट मर्सिया पुलिस के अधिकारी डिटेक्टिव इंस्पेक्टर ताइग लानी ने कहा कि वे समझते हैं कि घटना के समय इलाके में मौजूद लोगों के लिए यह चिंताजनक स्थिति रही होगी। उन्होंने सिख समुदाय को आश्वस्त किया कि पुलिस ने तेजी कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed