फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Opposition to gangster Sekhon joining AAP

गैंगस्टर सेखों का आप में शामिल होने पर विरोध: कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना, क्या बोले राजा वड़िंग?

Sun, 06 Sep 2026 01:45 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 06 Sep 2026 01:45 PM IST
सार

कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जीरा में प्रेसवार्ता कर पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा।  गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों को आम आदमी पार्टी में शामिल किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने अपना विरोध जताया।

विज्ञापन
Opposition to gangster Sekhon joining AAP
राजा वड़िंग, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों को आम आदमी पार्टी में शामिल किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने काली झंडी दिखाने की रणनीति तैयार की है। इस संबंध में कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने जीरा में प्रेसवार्ता कर पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन




राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब के लोग गैंगस्टरों से परेशान हैं। व्यापारियों और दुकानदारों को फिरौती की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तरनतारन में अकाली दल द्वारा किसी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को पार्टी में शामिल किया गया था, तब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसकी आलोचना की थी। 
विज्ञापन


अब रविवार को मुख्यमंत्री खुद जीरा में इसी तरह का काम करने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काली झंडियां दिखाकर इसका विरोध करेंगे। राजा वड़िंग ने आरोप लगाया कि एक नौजवान द्वारा झंडा दिखाए जाने पर पुलिस ने उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि नौजवान के कान का पर्दा फट गया और उसके गुप्तांग पर करंट लगाया गया। उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed