Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Grenade attack on BJP leader's house in Punjab Opposition attacks government

पंजाब में भाजपा नेता के घर ग्रेनेड अटैक: सरकार पर हमलावर हुआ विपक्ष, मंत्री बोले-ये लाॅरेंस बिश्नोई का काम

Tue, 08 Apr 2025 12:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 08 Apr 2025 12:20 PM IST
सार

 जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर में सोमवार देर रात करीब एक बजे विस्फोट हुआ है। धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Grenade attack on BJP leader's house in Punjab Opposition attacks government
मनोरंजन कालिया से मिलने पहुंचे मंत्री रवनीत बिट्टू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर में आतंकी हमले पर राजनीति गरमा गई है। पूरा विपक्ष एकजुट होकर सरकार पर हमलावर हो गया है। वहीं मान सरकार के मंत्री एक्शन लेने की बात कह रहे हैं।  

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: बिश्नोई-गोदारा गैंग के दो गुर्गे चढ़े पंजाब AGTF के हत्थे, पिस्ताैल और कारतूस बरामद

विज्ञापन

नियंत्रण खो चुकी है सरकार

देर रात धमाके के बाद केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू मनोरंजन कालिया का हालचाल जानने के लिए जालंधर पहुंचे। बिट्टू ने कहा कि इस तरह के हमलों से पूरा पंजाब और देश दहल गया है क्योंकि पंजाब ऐसी चीजों से गुजरा है और तब भी इस तरह से ग्रेनेड नहीं फेंके जा रहे थे... मनोरंजन कालिया पंजाब में भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और रात में उनके गेट पर ग्रेनेड फेंके जाते हैं... राज्य सरकार पूरी तरह से यहां नियंत्रण खो चुकी है, हर दिन पुलिस थानों पर ग्रेनेड फेंके जा रहे हैं... पंजाब में आतंक का माहौल है... यहां दो ग्रुप बन गए हैं, एक दिल्ली से हैं जो पंजाब में लूट करने आए हैं और दूसरे पंजाब से हैं... आम आदमी पार्टी सिर्फ लूट करने आई है, उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है..."

विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब और बर्दाश्त नहीं कर सकता

वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि इस तरह के धमाकों की आवृत्ति और नियमितता में वृद्धि हुई है। आश्चर्य है कि क्या ये धमाके पंजाब सरकार के बहरे कानों में कोई आवाज पैदा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को जाग जाना चाहिए, कहीं बहुत देर न हो जाए। पंजाब एक और काला युग बर्दाश्त नहीं कर सकता।

Trending Videos

सीएम मान इस्तीफा दें

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में अराजकता की सारी हदें पार हो गई हैं। पुलिस थानों, पूजा स्थलों पर हमले और बाबा साहब डॉ. बीआर अंबेडकर की मूर्तियों को तोड़ने के बाद अब पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास पर ग्रेनेड हमला हुआ है। इन सभी घटनाओं से यह स्पष्ट हो गया है कि आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान स्थिति को संभालने में असमर्थ हैं। मुख्यमंत्री को इन घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए और तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले ने एक बार फिर पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। यह पंजाब को बर्बाद करने की एक बड़ी साजिश है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए। अब मामला आपके नियंत्रण में नहीं है।

लाॅरेंस बिश्नोई ने पाकिस्तान से मिलकर करवाया हमला

वहीं इस मामले में पंजाब सरकार के मंत्री मोहिंदर भगत का बड़ा बयान सामने आया है। भगत मनोरंजन कालिया का हाल चाल लेने पहुंचे। उन्होंने कहा कि अच्छे माहौल में बातचीत हुई, पुलिस अपना काम कर रही है। पर सच्चाई ये है कि पंजाब में इस तरह की हरकतें लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तान से मिलकर करवा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती जेल में केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा पूरी सुरक्षा दी जा रही है। ये किसी से छुपा नहीं है कि लॉरेंस के पाकिस्तानियों के साथ संबंध हैं।



आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि देर रात मनोरंजन कालिया के घर पर हमले की खबर के बाद बाद मैंने उन्हें फोन करके उनका हालचाल पूछा। पूरा परिवार सुरक्षित है। इस तरह के हमले ड्रग माफिया और गैंगस्टरों पर रोजाना हो रही कार्रवाई के कारण पैदा हुई घबराहट का संकेत हैं। पुलिस अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed