फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Flood in Punjab all update news weather news

Flood in Punjab: पंजाब में दरियाओं का उफान थमा, पौंग बांध से निकासी में बढ़ोतरी; घरों को लाैटने लगे लोग

Sat, 13 Sep 2025 09:01 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Sep 2025 09:01 AM IST
सार

पंजाब में बाढ़ के कारण हजारों लोगों को राहत शिविरों में ठहराया गया था। अब पानी उतरने के बाद 460 व्यक्ति अपने घरों को लौट चुके हैं। स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है।

विज्ञापन
Flood in Punjab all update news weather news
अमृतसर में बाढ़ से बर्बाद खेत से गुजरता किसान - फोटो : एजेंसी

विस्तार

पंजाब में बारिश और दरियाओं में पानी का स्तर घटने से बाढ़ के प्रकोप से राहत है। 24 घंटों के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई अन्य फसली क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जालंधर से एक व्यक्ति लापता हो गया है।

विज्ञापन


आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि शिविरों की संख्या 111 से घटाकर 100 कर दी गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाले गए व्यक्तियों की संख्या अब 23,340 हो गई है। इस समय 4,125 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं जबकि एक दिन पहले यह संख्या 4,585 थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जालंधर से एक व्यक्ति के लापता होने की रिपोर्ट आई है, जबकि पठानकोट से तीन व्यक्ति अब भी लापता हैं। जैसे-जैसे पानी और घटता जाएगा, आने वाले दिनों में पशुओं और बुनियादी ढांचे के असली नुकसान का पता लगाया जाएगा।

पौंग बांध से 50 हजार क्यूसेक निकासी

पंजाब के निचले इलाके के लोगों के लिए पौंग बांध की तरफ से चेतावनी जारी की गई है। पानी की आवक के बढ़ने की आशंका के चलते झील से पानी की निकासी में बढ़ोतरी करते हुए 50 हजार क्यूसिक तक कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना की ताकत: खुली आंख से नहीं दिखेगा निंजा, सटीक ग्रेनेड हमले में माहिर है डेविल, जानिए इन ड्रोन की खासियत

बीबीएमबी प्रबंधन चंडीगढ़ की टीएमसी कमेटी ने पौंग बांध प्रबंधन तलवाड़ा को जारी किए गए नए आदेश के बाद स्पिलवे गेट्स व पौंग पावर हाउस के टर्बाइन के माध्यम से 12 बजे 35000 से 40000, बाद दोपहर 3 बजे 40000 से 45000 व देर शाम के 6 बजे 45000 से 50000 क्यूसिक पानी की निकासी लगाकर ही की जा रही हैं। यह लगातार जारी रहेगी।




पौंग बांध का जलस्तर जो पहले 1393 फीट तक पहुंच गया था। अब 1389.96 फीट तक पहुंच गया है। पौंग बांध के खतरे के निशान (1390 फीट) से भी 00.04 फीट कम हो गया है।अब एक बार फिर से पौंग बांध से 50000 क्यूसेक पानी की लगातार निकासी किए जाने के कारण अब एक फिर से हालात बिगड़ सकते हैं।

पौंग डैम का जल स्तर शुक्रवार को 1389.96 फीट रहा जबकि वीरवार को यह 1390.33 फीट था। पौंग पावर हाउस के टर्बाइनों से 17127 क्यूसेक और स्पिलवे गेटों के माध्यम से 32497 क्यूसिक और कुल 49625 क्यूसिक पानी शाह नहर हेडवर्क्स के बैराज में छोड़ा जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने हिमाचल प्रदेश के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है।

बाढ़ से नुकसान की आज से शुरू होगी विशेष गिरदावरी

अमृतसर में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने और स्वास्थ्य सेवा के लिए चल रहे कार्यों की निगरानी के लिए कैबिनेट मंत्री डाॅ. बलबीर सिंह अजनाला विधासभा क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने गांव कोट गुरबख्श में जरूरतमंद परिवारों को 50-50 हजार रुपये के चेक वितरित किया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए 13 सितंबर से विशेष गिरदावरी शुरू की जा रही है।



डाॅ. बलबीर ने कहा कि मुख्यमंत्री की इच्छा है कि लोगों को जो भी नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा जल्द से जल्द जारी किया जाना चाहिए। हलका अजनाला के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने बाढ़ से हुए नुकसान और स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी डीसी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की और प्राकृतिक आपदा से निपटने के उपायों पर चर्चा की। 



उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 13 सितंबर से विशेष गिरदावरी शुरू की जाए और यह प्रक्रिया 45 दिनों के भीतर पूरी की जाए ताकि किसानों को जल्द से जल्द मुआवजे के चेक दिए जा सकें। अधिकारी गांव-गांव जाकर खेतों का निरीक्षण करेंगे और रिपोर्ट तैयार करेंगे। किसानों को बर्बाद हुई हर फसल का मुआवजा दिया जाएगा। बाढ़ के कारण घरों और पशुओं को हुए नुकसान का भी मुआवजा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed