फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Spying for Pakistan contact with ISI main handler two spies arrested in Amritsar

पकड़े गए गद्दार: पाकिस्तान के लिए जासूसी... ISI के मुख्य हैंडलर से संपर्क, अमृतसर में दो जासूस गिरफ्तार

Sun, 22 Jun 2025 02:51 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Jun 2025 02:51 PM IST
सार

अमृतसर में देश के दो गद्दार पकड़े गए हैं। दोनों पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहे थे। देश से जुड़े गोपनीय सूचनाएं आईएसआई को भेज रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Spying for Pakistan contact with ISI main handler two spies arrested in Amritsar
जासूस - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

पंजाब में दुश्मन देश के लिए जासूसी करने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमृतसर पुलिस ने दो गद्दार पकड़े हैं, जो देश से जुड़ी खुफिया सूचनाएं पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के लिए काम कर रहे थे। अमृतसर पुलिस ने दोनों जासूसों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी फौजी और साहिल मसीह उर्फ शाली के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि गुरप्रीत सिंह पाकिस्तान की एजेंसी आईएसआई के गुर्गों के सीधे संपर्क में था और पेन ड्राइव के माध्यम से देश की संवेदनशील और गोपनीय जानकारी साझा कर रहा था। ये दोनों आरोपी आईएसआई के मुख्य हैंडलर की राणा जावेद के साथ संपर्क में थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कानून अंधा है: फर्जी जमानत पर छुड़वाए 150 अपराधी, पटियाला में पकड़ा गया गिरोह, पुलिस को इनसे क्या कुछ मिला
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपी आईएसआई से वॉट्सएप कॉल के जरिये संपर्क करते थे। इनसे दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है, ताकि इनके जासूसी-आतंकवादी नेटवर्क को खत्म करने और सभी सहयोगियों को पकड़ा जा सके। 

यह भी पढ़ें: Monsoon: पंजाब- चंडीगढ़ में कब आएगा मानसून? आज से भारी बारिश की चेतावनी, अगले छह दिन बरतें सावधानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed